जनपद में किसी भी प्रकार के डीजल,पेट्रोल की कोई कमी नहीं
अम्बेडकर नगर। जनपद के समस्त डीजल / पेट्रोल पम्प मालिकों को सूचित किया जाता है कि जनपद में किसी भी प्रकार के डीजल / पेट्रोल की कोई कमी नहीं है तथा सभी पेट्रोल पम्प मालिकों को निर्देशित किया जाता है कि वे अपने पम्प पर आने वाले ग्राहकों को किसी भी प्रकार के बोतल /पीपा / ड्रम आदि में डीजल / पेट्रोल की निकासी कदापि न दें एवं कोई भी व्यक्त्ति किसी भी प्रकार की कोई अफवाह फैलाते हुए पकड़ा जाता है तो उसके विरूद्व नियमानुसार कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।
अतः जनपद के समस्त ब्रिकी अधिकारी (IOCL, BPCL, HPCL & NAYRA ) से अपेक्षा है कि अपने स्तर से जनपद के समस्त डीजल / पेट्रोल पम्प मलिकों को निर्देशित करने का कष्ट करें कि उपरोक्त का अनुपालन कड़ाई के साथ सुनिश्चत करते हुए प्रतिदिन डीजल/पेट्रोल की बिकी की सूचना ई-मेल / वाट्सऐप के माध्यम से अधोहस्ताक्षरी को उपलब्ध कराने का कष्ट करेंगे।

0 Comments