Hot Posts

6/recent/ticker-posts

प्रवेश सूचना जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय तेंदुआईकला, अम्बेडकर नगर

                                    प्रवेश सूचना 

जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय तेंदुआईकला, अम्बेडकर नगर 



अम्बेडकरनगर, 02 फरवरी 2026। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ज्योत्स्ना बंधु ने बताया कि जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों (पूर्ववर्ती नाम राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय) बालिका विद्यालय तेंदुआईकला, अंबेडकर नगर  में शैक्षिक सत्र 2026–27 में कक्षा 6, 7, 8 एवं 9 में कक्षावार वर्गवार रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए शासनादेशों में निहित व्यवस्था के अनुसार प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। निर्धारित व्यवस्था के अनुसार आवेदन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 20 फरवरी 2026, परीक्षणोपरांत पात्र आवेदकों  की सूची प्रकाशन की तिथि 25 फरवरी 2026 तथा प्रवेश परीक्षा का आयोजन 15 मार्च 2026 को किया जाएगा। सफल अभ्यर्थियों की सूची प्रकाशन एवं प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ की तिथि 23 मार्च 2026 है। 

        प्रवेश हेतु इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों के भीतर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों (पूर्ववर्ती नाम राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय) बालिका विद्यालय तेंदुआईकला, अंबेडकर नगर एवं कार्यालय जिला समाज कल्याण अधिकारी, अम्बेडकरनगर से निःशुल्क प्राप्त किए जा सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए विद्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

Post a Comment

0 Comments