दीपावली, गोवर्धन पूजा, एवं भैयादूज पर्व के अवसर पर सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा कार्यवाही
श्याम चन्दर निराला साहित्य संवाद अम्बेडकर नगर।13 अक्टूबर 2028 ।जिलाधिकारी महोदय द्वारा दिये गये आदेश के अनुपालन में में आगामी दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाईदूज पर्व के अवसर आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य/पेय पदार्थ उपलब्ध कराये जाने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के सचल दल द्वारा विशेष अभियान चलाकर जनपद के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण करते हुए अपमिश्रण के संदेह पर विभिन्न प्रकार की मिठाईयां, खोया, दूध इत्यादि के कुल 09 नमूनें संग्रहित करते हुए खाद्य विश्लेषक, उ०प्र० की प्रयोगशाला को जांच हेतु प्रेषित किया गया। दीपचन्द के वाहन से पकड़ीपुर पर अस्वस्थकर स्थिति में विक्रयार्थ ले जा रहे लगभग 57 किग्रा० बर्फी को मौके पर विनष्ट कराया गया जिसका अनुमानित मूल्य रूपये 11000/- है।
संग्रहित किये गये नमूनों का प्रतिष्ठानवार विवरण इस प्रकार है-
1. प्रेम सागर, हीरापुर से खोया।
2. जगदीश चौरसिया, कटोखर से बर्फी।
3. जियालाल, काजीपुर चौराहा से खोया।
4. लालमणि, काजीपुर चौराहा से पेड़ा।
5. निखिल डेयरी, यादवनगर चौराहा से दूध।
6. रवि प्रकाश मिल्क कलेक्शन सेन्टर, यादव नगर चौराहा से दूध।
7. दीपचन्द के वाहन से पकड़ी भोजपुर से बर्फी।
8. न्यू मौसम बहार स्वीट्स, शहजादपुर से खोया।
9. मिनी मिल्क भण्डार, परूइया आश्रम से दूध।
उपरोक्त नमूनों की जॉच रिपोर्ट प्रयोगशाला से प्राप्त होने के उपरान्त अपमिश्रण पाये जाने पर सम्बन्धित खाद्य कारोबारकर्ताओं के विरूद्ध विधिक कार्यवाही प्रस्तावित की जायेगी। जांच टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित कुमार पाण्डेय, ओम प्रकाश, दिनेश कुमार राय, चन्द्र प्रकाश यादव, मो० नसीम खान एवं संतोष कुमार वर्मा सम्मिलित रहें।
0 Comments