Hot Posts

6/recent/ticker-posts

कलेक्ट्रेट सभागार में नागरिक सुरक्षा के संबंध में बैठक हुई आयोजित

 

कलेक्ट्रेट सभागार में नागरिक सुरक्षा के संबंध में बैठक हुई आयोजित

अंबेडकर नगर । 21 जून 2025 जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी डॉ. सदानंद गुप्ता की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में नागरिक सुरक्षा के संबंध में बैठक आयोजित किया गया। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी महोदय द्वारा मुख्यालय सेवा, संचार सेवा, वार्डन सेवा, हताहत सेवा, अग्निशमन सेवा, प्रशिक्षण सेवा, बचाव सेवा, कल्याण सेवा, पूर्ति सेवा, शव निस्तारण सेवा, सालवेज सेवा व डिपो एवं परिवहन सेवा के बिंदु पर चर्चा किया गया। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित अधिकारियों से नागरिक सुरक्षा उपायों के क्रियान्वयन  हेतु वार्ता की गई तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। बैठक के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक, उप जिलाधिकारी अकबरपुर, जिला पूर्ति अधिकारी, क्षेत्राधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद अकबरपुर तथा संबंधित विभाग के अधिकारी /कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments