Hot Posts

6/recent/ticker-posts

जनपद के समस्त तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

 


श्याम चन्दर मौर्य जिला संवाददाता निराला साहित्य 


अंबेडकर नगर 03 अप्रैल 2025। शासन के मंशानुसार जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण हेतु जनपद के समस्त तहसीलों पर संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील भीटी में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर कुल 63 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। मौके पर 04 शिकायती प्रार्थना पत्रों का निस्तारण करा दिया गया तथा शेष 59 शिकायती प्रार्थना पत्रों को निस्तारण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को प्राप्त कराते हुए निर्देश दिया गया कि प्रार्थना पत्रों को ससमय गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। 

      तहसील आलापुर में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर उप जिलाधिकारी आलापुर के समक्ष कुल 80 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए।जिसमे से 12 शिकायती प्रार्थना पत्र का मौके पर निस्तारित कर दिया गया तथा शेष 68 शिकायती प्रार्थना पत्रों को निस्तारण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए। 

   तहसील अकबरपुर में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर उप जिलाधिकारी अकबरपुर के समक्ष 95  शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए।जिसमें से 06 शिकायती प्रार्थना पत्रों को मौके पर निस्तारित करा दिया गया। शेष 89 शिकायती प्रार्थना पत्रों का निस्तारण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

       तहसील टांडा में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर उप जिलाधिकारी टांडा के समक्ष कुल 30 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुई। मौके पर 04 निस्तारण करा दिया गया। शेष 26  शिकायती प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को निस्तारण हेतु प्राप्त करा दिया गया।

       तहसील जलालपुर मे संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला तथा उप जिलाधिकारी जलालपुर के समक्ष कुल 135 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए।जिसमें से 12 शिकायती प्रार्थना पत्रों को मौके पर निस्तारण करा दिया गया तथा शेष 123 शिकायती प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को निस्तारण हेतु निर्देश दिए गए।

Post a Comment

0 Comments