Hot Posts

6/recent/ticker-posts

जिला स्तरीय योगा प्रतियोगिता का डायट में हुआ आयोजन

 

जिला स्तरीय योगा प्रतियोगिता का जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में हुआ आयोजन 

पुरूष वर्ग में अमित सिंह व महिला वर्ग में संगीता गुप्ता रहीं प्रथम

निराला साहित्य संवाद,

अम्बेडकर नगर। निदेशक एससीईआरटी के निर्देश के क्रम में उप शिक्षा निदेशक/ प्राचार्य डायट, आलापुर अंबेडकरनगर के मार्गदर्शन में  05 नवम्बर 2024 को जनपद स्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजन डायट में हुआ। जिसमें जनपद के विभिन्न ब्लॉकों के परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस

अवसर पर उप शिक्षा निदेशक ब्रजेश उपाध्याय द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि शरीर, मन और आत्मा को नियंत्रित करने में योग मदद करता है। योग करने का मकसद आत्मज्ञान की प्राप्ति तथा सभी प्रकार की शारीरिक

परेशानियों को दूर करना है। आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में हमें समय निकाल कर प्रतिदिन अवश्य योग करना चाहिए। प्रतियोगिता में महिला वर्ग में प्रथम स्थान रामनगर ब्लॉक की संगीता गुप्ता (कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय बोराव), द्वितीय स्थान रामनगर ब्लॉक की रिचा मिश्रा (प्राथमिक विद्यालय खरगूपुर), तृतीय स्थान बसखारी ब्लॉक की कुमारी वंदना यादव( कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय मोहम्मदपुर टांडा बसखारी) तथा पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान भीटी ब्लॉक के सुमित सिंह (प्राथमिक विद्यालय अर्जुनपुर), द्वितीय स्थान टांडा ब्लॉक के रवींद्र कुमार(उच्च प्राथमिक विद्यालय तिलहरा), तृतीय स्थान  टांडा ब्लॉक के विवेक कुमार वर्मा (प्राथमिक विद्यालय केदार नगर)  ने प्राप्त कियाl डायट प्राचार्य द्वारा उन्हें प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन डायट प्रवक्ता डॉ. कृष्ण ने किया। निर्णायक मंडल में व्यायाम शिक्षक गंगाराम यादव, रविंद्र कुमार वर्मा, श्रीमती किरण चौधरी (बडेपुर जलालपुर) एवं सुश्री किरन चौधरी (टांडा) ने अपना योगदान दिया। इस अवसर पर संस्थान के अन्य प्रवक्ता नित्येश प्रसाद तिवारी, मोहम्मद अफजल, अब्दुल फैजान आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments