Hot Posts

6/recent/ticker-posts

नाराज होकर कढ़ाई का खौलता हुआ तेल फेंकने वाले आरोपी गिरफ्तार

 

अम्बेडकर नगर। वादिनी मेवाती देवी पत्नी स्वर्गीय मिठाई लाल निवासी ग्राम हसनपुर सुन्थर, पोस्ट देवीपुर, थाना कोतवाली टाण्डा, अम्बेडकरनगर द्वारा सूचना दी गई  कि वह अपने गांव में दिनांक 21 अक्टूबर 24 समय लगभग शाम 07:00 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपनी बेटी पूजा के साथ समिति के बाहरी कलाकारों के लिए संजय पुत्र श्यामलाल के साथ भोजन बना रही थी। उसी समय शोलू उर्फ  अविनाश वर्मा पुत्र सियाराम वर्मा निवासी ग्राम हसनपुर सुन्थर (चकसंसारीपुर) थाना कोतवाली टाण्डा, अम्बेडकरनगर, सूरज यादव उर्फ गोलू पुत्र वेद प्रकाश यादव निवासी ग्राम बहोरापुर थाना कोतवाली टाण्डा, अम्बेडकरनगर, राज यादव पुत्र अज्ञात निवासी पकड़ी भोजपुर थाना टाण्डा, अम्बेडकरनगर, प्रदीप पुत्र मिठाईलाल निवासी चिन्तौरा थाना टाण्डा अम्बेडकरनगर, गुड्डू पता अज्ञात,  नवनीत यादव पुत्र कुलदीप निवासी बहोरापुर थाना टाण्डा अम्बेडकरनगर, अपने  3 - 4 अन्य अज्ञात साथियों के साथ आकर गांव के  प्रदीप राजभर उर्फ दीपू पुत्र रामकेवल को खोजने लगे, वादिनी ने बताने में असमर्थता व्यक्त की , सभी लोग नाराज होकर  कढ़ाई में खौलते हुए तेल को उठाकर वादिनि की पुत्री पूजा के ऊपर फेंक दिये, जिससे पूजा जल गई। पीड़िता पूजा का उपचार जिला चिकित्सालय में चल रहा है। वादिनी की तहरीर पर मु.अ.सं. 348/24 धारा 3(5)/118(2)/352/351(3) बीएनएस थाना कोतवाली टाण्डा पर पंजीकृत कर नामजद 05 नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।इसी क्रम में थाना कोतवाली टाण्डा पुलिस टीम द्वारा मु.अ.सं. 348/24 धारा 3(5)/118(2)/352/351(3) बीएनएस से सम्बन्धित घटना में संलिप्त प्रकाश में आये 02 नफर अभियुक्तगण विपिन गुप्ता उर्फ़ अवनीश  पुत्र दिनेश गुप्ता निवासी ग्राम चिंतौरा थाना कोतवाली टांडा जनपद आंबेडकरनगर , अभिषेक राजभर उर्फ़ गोलू राजभर पुत्र राजेश्वर राजभर  निवासी- बलया जगदीशपुर थाना कोतवाली टांडा जनपद आंबेडकरनगर को थाना क्षेत्र के रामपुर कला हाईवे के किनारे से दिंनाक 22/10/24 को समय-20.10 बजे  गिरफ्तार किया गया जिसमे आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त उपरोक्त को माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है उपरोक्त अभियोग में अब तक कुल 07 अभियुक्तगण  की गिरफ़्तारी की जा चुकी है। गिरफ्तार अभियुक्त विपिन गुप्ता उर्फ़ अवनीश  पुत्र दिनेश गुप्ता निवासी ग्राम चिंतौरा थाना कोतवाली टांडा जनपद अम्बेडकरनगर। अभिषेक राजभर उर्फ़ गोलू राजभर पुत्र राजेश्वर राजभर  निवासी- बलया जगदीशपुर थाना कोतवाली टांडा जनपद अम्बेडकरनगर का 

आपराधिक इतिहास

विपिन गुप्ता उर्फ़ अवनीश  पुत्र दिनेश गुप्ता निवासी ग्राम चिंतौरा थाना कोतवाली टांडा जनपद अम्बेडकरनगर।मु0अ0स0- 348/24 धारा 3(5)/118(2)/352/351(3), बीएनएस थाना  टाण्डा,

मु0अ0स0-72/21 धारा-147/148/308/323/325/504/506 IPC थाना  टाण्डा,मु0अ0स0-31/24 धारा-489-B 489-C IPC(जाली नोट) थाना लालपुर पांडेयपुर जनपद वाराणासी,मु0अ0स0-300/24 धारा- 3(1) उ0 प्र0   गैंग एक्ट थाना लालपुर पांडेयपुर जनपद वाराणासी ,

अभिषेक राजभर उर्फ़ गोलू राजभर पुत्र राजेश्वर राजभर  निवासी- बलया जगदीशपुर थाना कोतवाली टांडा जनपद अम्बेडकरनगर

मु0अ0स0- 348/24 धारा 3(5)/118(2)/352/351(3) बीएनएस थाना  टाण्डा जनपद अम्बेडकरनगर में दर्ज है।

 गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम में  व0उ0नि0   वेदप्रकाश यादव थाना  टाण्डा,उ0नि0 जयप्रकाश यादव थाना  टाण्डा,का0 अजीत प्रजापति थाना  टाण्डा,का0 अभय गुप्ता थाना  टाण्डा शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments