Hot Posts

6/recent/ticker-posts

लखनी पट्टी में हुई न्याय पंचायत स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता ,प्राथमिक एवं जूनियर विद्यालय के बच्चे हुए शामिल, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

 

लखनी पट्टी में हुई न्याय पंचायत स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता

प्राथमिक एवं जूनियर विद्यालय के बच्चे हुए शामिल, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत



निराला साहित्य संवाद,

अम्बेडकर नगर।  शिक्षाक्षेत्र राम नगर अन्तर्गत गोहनार पुर न्याय पंचायत के बेसिक विद्यालयों के बालक, बालिकाओं की क्रीड़ा प्रतियोगिता ब्लॉक व्यायाम शिक्षक गंगा राम यादव व खेल शिक्षक योगेन्द्र कुमार की देख रेख में आयोजित हुई। प्राथमिक स्तर की 50 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में अभिषेक प्राथमिक विद्यालय ककरहवा प्रथम तथा आदर्श  कम्पोजिट विद्यालय लखनी पट्टी द्वितीय स्थान प्राप्त किया।  बालिका वर्ग में हलीमा प्रथम तथा शबरीन दूसरे स्थान पर रही।100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में किसन प्रथम तथा अभिषेक ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, बालिका वर्ग में हलीमा प्रथम व दिव्यांशी द्वितीय स्थान पर रही। 200 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में किसन प्रथम तथा अनन्त द्वितीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में हलीमा प्रथम व कुदशी द्वितीय स्थान पर रही। 400 मीटर दौड़ बालक वर्ग में किसन प्रथम व आदर्श द्वितीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में हलीमा प्रथम व दिव्यांशी द्वितीय स्थान पर रही। प्राथमिक विद्यालय कबड्डी में प्राथमिक विद्यालय योगी पुर बहिगवा प्रथम तथा कम्पोजिट विद्यालय लखनी पट्टी द्वितीय स्थान पर रहा। कबड्डी बालिका वर्ग में लखनी पट्टी प्रथम व गोहनार पुर द्वितीय स्थान पर रहा।बालक वर्ग खो - खो में लखनी पट्टी प्रथम व योगी पुर बहिगवा द्वितीय स्थान पर रहा। बालिका वर्ग में लखनी पट्टी प्रथम व योगी पुर बहिगवा द्वितीय स्थान पर रहा। लम्बी कूद बालक वर्ग में अभिषेक प्राथमिक विद्यालय ककरहवा प्रथम व  सिद्धांत प्राथमिक विद्यालय योगी पुर बहिगवा द्वितीय स्थान पर प्राप्त किया। बालिका वर्ग लम्बी कूद में  इरम फातिमा प्रथम व प्रिन्शू द्वितीय स्थान पर रही।

जूनियर स्तर पर 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में नंदन प्रथम व कोनेन द्वितीय स्थान प्राप्त किया वहीं बालिका वर्ग में रीशू प्रथम व अर्चना द्वितीय स्थान पर रही। 200 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में अब्दुल्ला प्रथम व अबूशाद दूसरे स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में रीशू प्रथम व अर्चना द्वितीय स्थान पर रही। 400 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में अब्दुल मन्नान प्रथम तथा नंदन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में रीशू प्रथम व अर्चना द्वितीय स्थान पर रही।600 मीटर दौड़ बालक वर्ग में अब्दुल मन्नान प्रथम व अब्दुल्ला द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में रीशू प्रथम व अर्चना द्वितीय स्थान पर रही। लम्बी कूद बालक वर्ग में अब्दुल्ला प्रथम व प्रिंस ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में रीशू प्रथम व रागिनी द्वितीय स्थान पर रही। ऊंची कूद बालक वर्ग में प्रिंस प्रथम व अब्दुल्ला ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में रीशू प्रथम व रागिनी द्वितीय स्थान पर रही। कबड्डी बालक वर्ग में लखनी पट्टी प्रथम व सरैया हरदो द्वितीय स्थान पर रहा। बालिका वर्ग में भी लखनी पट्टी प्रथम व सरैया हरदो द्वितीय स्थान पर रहा। खो-खो बालक वर्ग में कम्पोजिट विद्यालय लखनी पट्टी प्रथम व उच्च प्राथमिक विद्यालय सरैया हरदो द्वितीय स्थान पर रहा वहीं बालिका वर्ग में भी लखनी पट्टी प्रथम व सरैया हरदो द्वितीय स्थान प्राप्त किया। न्याय पंचायत स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता न्याय पंचायत गोहनार पुर के सभी विद्यालयों के बच्चे व शिक्षक मौजूद रहे।



Post a Comment

0 Comments