अनिल अग्रहरि को पुनः बनाया गया अम्बेडकरनगर व्यापार मंडल का जिलाध्यक्ष
निराला साहित्य संवाद,
अम्बेडकर नगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा, प्रदेश चेयरमैन महेंद्र जैन मयूर, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र गुप्ता, डॉ दिलीप सेठ द्वारा जनपद अम्बेडकर नगर के उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अनिल अग्रहरि पर पुनः विश्वास जताते हुए वर्ष 2024 से 2027 तक के लिए जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है, साथ ही जिले के महामंत्री नवनीत मद्धेशिया को एक बार फिर इसी पद पर अवसर दिया गया है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के समस्त पदाधिकारियों का जनपद अम्बेडकर नगर के अध्यक्ष अनिल अग्रहरि द्वारा आभार व्यक्त करते हुए व्यापारी हितों के लिए पूरी टीम द्वारा पूरी मेहनत के साथ संघर्ष करने का विश्वास दिलाया गया l अनिल अग्रहरि को जिला अध्यक्ष उ.प्र.उद्योग व्यापार मंडल अंबेडकर नगर बनायें जाने से सम्बन्धित पत्र जारी किया गया है।

0 Comments