*ब्रिज कोर्स को लेकर शिक्षकों की समस्याओं पर हुई बैठक,विशेष अवकाश, प्रशिक्षण का अतिरिक्त अवसर और गैर-शैक्षणिक कार्यों से मुक्ति सहित ब्रिज कोर्स को विभागीय प्रशिक्षण के रूप में पूर्ण कराये जाने की उठी मांग*
अम्बेडकर नगर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में बुधवार, 30 सितंबर 2026 को जिला अध्यक्ष बृजेश मिश्र की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन जिला कोषाध्यक्ष सतन कुमार ने किया। बैठक में ब्रिज कोर्स करने जा रहे बीएड योग्यता धारी शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में ब्रिज कोर्स को विभागीय प्रशिक्षण के रूप में पूर्ण कराये जाने मांग की गई , NIOS द्वारा जारी 10 दिवसीय परीक्षा/प्रशिक्षण कार्यक्रम की अवधि में प्रतिभाग करने वाले शिक्षकों को प्रशिक्षण के दिनों के लिए विशेष अवकाश स्वीकृत कराया जाए। महिला शिक्षिकाओं के मातृत्व अवकाश तथा विशेष परिस्थितियों में मेडिकल अवकाश के कारण प्रशिक्षण पूरा न कर पाने की स्थिति में उन्हें प्रशिक्षण पूर्ण करने के लिए अलग से उचित अवसर प्रदान किया जाए।
शिक्षक संघ ने यह भी मांग उठाई कि ब्रिज कोर्स में प्रतिभाग करने वाले शिक्षकों को जनगणना, SIR, BLO सहित अन्य गैर-शैक्षणिक विभागीय कार्यों से मुक्त रखा जाए, ताकि वे निर्धारित समय में प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर सकें।
बैठक में संघ के सक्रिय संरक्षक डॉ. अनुपम पाण्डेय सहित कटेहरी ब्लॉक अध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी, रामनगर ब्लॉक अध्यक्ष अनूप कुमार शुक्ला, टांडा ब्लॉक अध्यक्ष निसाऊद्दीन बेग, बसखारी ब्लॉक अध्यक्ष अशोक कुमार यादव समेत बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे। बैठक में एस.बी. चौहान, सत्येंद्र पाण्डेय, संचित चतुर्वेदी, कौशलेन्द्र कुमार, दीपक श्री, नटवर लाल तिवारी, संतोष कुमार, पंकज कुमार, पवन कुमार, राकेश कुमार, कृष्णा, सिद्धार्थ पाण्डेय, विष्णु कुमार तिवारी, रोहित दुबे, अतुल कुमार, कृष्ण कुमार, प्रदीप कुमार सिंह, विनायक कुमार, शिव व्रत सिंह, अहमद जफीर, गौरव वर्मा, देवेंद्र पटेल, योगेश पाण्डेय, पंकज मिश्रा, उपेंद्र कुमार, राहुल कुमार, प्रियजीत कुमार वर्मा, पुष्पेंद्र कुमार गौड़, प्रवीण कुमार पटेल, शिवम तिवारी, नीरज कुमार, रवि प्रकाश, बृजेश कुमार, अब्दुल करीम, नीलम देवी, दीपक गुप्ता, अभिषेक कुमार वर्मा, सहदेव पाल, दिवाकर, अरविंद कुमार, ओमप्रकाश, अमित कुमार गुप्ता, आशुतोष, राजेश कुमार, चंद्रशेखर, अमित कुमार सक्सेना, बृजभान, बगिस, अनुराग यादव, कमलेश कुमार सिंह, गिरजा शंकर, संदीप कुमार, आत्माराम, सुजीत कुमार सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।


0 Comments