*बरियावन बाजार में दुकानें गिराए जाने की घटना में दोषी पुलिस कर्मी हुए निलंबित*
*जेसीबी से मकान ध्वस्त कर भय एवं आतंक पैदा करने वाले संगठित अपराध सिंडिकेट के सरगना सहित 2 अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो बरामद*
अम्बेडकरनगर। 21 सितंबर 2026 को प्रातः लगभग 10:00 बजे सूचना प्राप्त हुई कि दिनांक 20/21.09.2026 की रात्रि में थाना कोतवाली अकबरपुर क्षेत्रांतर्गत बरियावन बाजार में लगभग 20–30 वर्ष पूर्व निर्मित दुकानों को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गिरा दिया गया है।
सूचना प्राप्त होने पर पुलिस एवं राजस्व टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर प्रकरण की जांच की गई। जांच के दौरान प्रथम दृष्टया ज्ञात हुआ कि उक्त दुकानें सार्वजनिक रास्ते की भूमि पर निर्मित थीं, जिसके पीछे खतौनी की भूमि स्थित है। पीड़ित व्यक्तियों द्वारा बताया गया कि पीछे स्थित खतौनी की भूमि पर जाने हेतु रास्ता निकालने के उद्देश्य से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उक्त दुकानों को गिराया गया है।
पीड़ित/वादी द्वारा प्रस्तुत तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली अकबरपुर पर सुसंगत धाराओं में अज्ञात व्यक्तियों के विरुध्द अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान प्रकाश में आया कि दुकानों के पीछे स्थित भूमि के स्वामियों द्वारा ही उक्त घटना कारित की गई है।
विवेचना के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि अजीत वर्मा एवं इन्द्रजीत वर्मा ने दुकानों को गिराने के लिए राहुल चौधरी एवं अन्य को धनराशि उपलब्ध कराया तथा इन लोगों के द्वारा और लोगों को बुलाकर दुकानों को गिराया गया।
प्रकरण में संलिप्त अभियुक्त में से 01. इन्द्रजीत पुत्र रामअनुज वर्मा एवं 02. राहुल चौधरी को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। घटना में प्रयुक्त तीनों जेसीबी को पुलिस द्वारा कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमें लगा दी गई है। शीघ्र ही शेष अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी।
प्रकरण की गंभीरता के दृष्टिगत प्रथम दृष्टया ड्यूटी में लापरवाही बरतने के संबंध में प्रभारी निरीक्षक, हल्का प्रभारी एवं बीट आरक्षी को निलम्बित किया गया है।
*जनपद अम्बेडकरनगर थाना कोतवाली अकबरपुर पुलिस टीम द्वारा बरियावन बाजार में जेसीबी से मकान ध्वस्त कर भय एवं आतंक पैदा करने वाले संगठित अपराध सिंडिकेट के सरगना सहित 02 अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो बरामद।*
जनपद अम्बेडकरनगर में श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री प्राची सिंह व श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक महोदय (पश्चिमी) श्री देवेश चतुर्वेदी के निर्देशन में अपराध नियन्त्रण एवं तलाश वांछित अपराधियो की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान में क्षेत्राधिकारी नगर महोदय श्री अरुण कुमार नौहवार के पर्यवेक्षण मे व भूपेन्द्र सिंह प्रभारी निरीक्षक को0 अकबरपुर जनपद अम्बेडकरनगर के नेतृत्व मे व0उ0नि0 अमरनाथ यादव,मय हमराह का0 विभांशू विक्रम सिंह,का0 अरुण कुमार पाल व का0 बिजेन्द्र यादव व का0 विनोद प्रजापति के बरियावन बाजार मे दिनांक 21.9.2026 की रात्रि मे किमती जमीन को कब्जा करने के लिये 8 घरो व आस-पास के घरो के लोगो को डरा धमका कर भय व आतंक पैदा कर जेसीबी मशीन द्वारा उनके घरो को ध्वस्त कर दिया गया था जिसके सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-555/26 धारा-191(2)/352/351(3)/324(5)/ 111(7) वीएनएस पंजीकृत किया गया था प्रकाश में आयें अभियुक्तगण की गिरफ्तारी जमुनीपुर रोड पसियापारा गांव के पुल के पास घटना मे प्रयुक्त काली स्कार्पिओं UP 45AW 8994 के साथ किमती जमीन को कब्जे करने वाले आपराधिक संगठित अपराध सिन्डिकेट के सरगना अभियुक्त 1-राहुल चौधरी पुत्र विश्वजीत वर्मा नि0ग्रा0 रामपुर मंगुराडिला थाना सम्मनपुर जनपद अंबेडकर नगर उम्र करीब 35 वर्ष 2. इन्द्रजीत वर्मा पुत्र रामअनुज नि0 रेवरी शाहपुर थाना गोसाईंगंज जनपद अयोध्या उम्र करीब 33 वर्ष को समय लगभग 12.05 बजे गिरफ्तार किया गया इनके द्वारा पूर्व से एक आपराधिक संगठित गिरोह बना कर अन्य सदस्यो के साथ गरीब व कमजोर लोगो की किमती जमीन को कब्जे करते है जिनका पूर्व मे भी अपराध करने का इतिहास रहा है ।
*नाम पता गिरफ्तार अभि.*
1-राहुल चौधरी पुत्र विश्वजीत वर्मा नि0ग्रा0 रामपुर मंगुराडिला थाना सम्मनपुर जनपद अंबेडकर नगर उम्र करीब 35 वर्ष
2. इन्द्रजीत वर्मा पुत्र रामअनुज नि0 रेवरी शाहपुर थाना गोसाईंगंज जनपद अयोध्या उम्र करीब 33 वर्ष
*आपराधिक इतिहास राहुल चौधरी*
1-मु0अ0सं0-62/23 धारा 323/504/506 भादवि थाना सम्मनपुर जनपद अम्बेडकरनगर
2-मु0अ0सं0-399/25 धारा 191(2)/308(4)/324(2)/351(3) टाण्डा जनपद अम्बेडकरनगर
3मु0अ0सं0-555/26 धारा-191(2)/352/351(3)/324(5)/ 111(7) वीएनएस थाना को0 अकबरपुर अम्बेडकरनगर
*आपराधिक इतिहास इन्द्रजीत*
1-मु0अ0सं0-91/2017 धारा 120बी/147/307 भादवि थाना इब्राहिमपुर जनपद अम्बेडकरनगर
2-मु0अ0सं0-94/2017 धारा 25/30 आर्म्स एक्ट थाना इब्राहिमपुर जनपद अम्बेडकरनगर
3-मु0अ0सं0-555/26 धारा-191(2)/352/351(3)/324(5)/ 111(7) वीएनएस थाना को0 अकबरपुर अम्बेडकरनगर
*बरामदगी का विवरण*
काली स्कार्पिओं UP 45AW 8994
*गिरफ्तारी स्थान–*
जमुनीपुर रोड पसियापारा गांव के पुल के पास
*गिरफ्तारी दिनांक –* 23.09.2026 समय–12.05 बजे
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
व0उ0नि0 अमरनाथ यादव,
का0 विभांशू विक्रम सिंह,
का0 अरुण कुमार पाल
का0 बिजेन्द्र यादव
का0 विनोद प्रजापति

0 Comments