Hot Posts

6/recent/ticker-posts

सेवा संकल्प अभियान" के अंतर्गत महाविद्यालय में भाषण प्रतियोगिता का हुआ आयोजन


 'सेवा संकल्प अभियान" के अंतर्गत महाविद्यालय में भाषण प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

अम्बेडकर नगर। रमाबाई राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अकबरपुर, अम्बेडकर नगर में  17 सितंबर 2026 से 17 अक्टूबर 2026 तक शासन की महत्वाकांक्षी योजना ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 23 सितंबर 2026 को  महाविद्यालय में "विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश- 2047" विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक बढ़-चढ़कर सहभागिता किया। प्रतिभागियों ने अपने विचारों से भारत को वर्ष 2047 तक विकसित करने के लिए अनेक सुझाव दिया।

इस अवसर पर छात्राओं ने महिला एवं बाल कल्याण, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, समग्र शिक्षा अभियान, प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान (PM-USHA), मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना, भारत–प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना (उत्तर प्रदेश), प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, स्टार्टअप इंडिया, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, उज्ज्वला योजना प्रधानमंत्री जन-धन योजना, अटल पेंशन योजना'

आदि अनेक योजनाओं के विषय मे बताया । प्रतियोगिता में बी.ए. प्रथम वर्ष की छात्रा मुस्कान ने प्रथम स्थान, एम.ए द्वितीय वर्ष की छात्रा कलश द्विवेदी ने द्वितीय स्थान तथा बी.एससी. प्रथम वर्ष की छात्रा स्वाति पाण्डेय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के संरक्षक एवं प्राचार्य प्रो अरविंद कुमार वर्मा ने कहा कि 'विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश  2047’ केवल एक संकल्प नहीं, बल्कि उस भारत की कल्पना है, जहाँ विकास के साथ संस्कार, समृद्धि के साथ समानता और प्रगति के साथ मानवीय संवेदना का समन्वय हो। वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का स्वप्न तभी साकार होगा, जब  ज्ञान, देश शिक्षा, नवाचार, कृषि, उद्योग, महिला सशक्तीकरण और युवा ऊर्जा के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करेगा। महाविद्यालय में कार्यक्रम के नोडल अधिकारी प्रो. अरुण कुमार ने कहा कि हमारे युवा राष्ट्र की विकास-यात्रा के ध्वजवाहक हैं। प्रत्येक नागरिक अपने कर्तव्य को ईमानदारी से निभाकर राष्ट्र-निर्माण में योगदान दे सकता है।उन्हें वैज्ञानिक दृष्टि, कौशल, अनुशासन और राष्ट्रनिष्ठा से समृद्ध करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है । आयोजित प्रतियोगिता में प्रो.सीमा यादव, डॉ. रवीन्द्र कुमार वर्मा एवं कृष्ण कुमार विश्वकर्मा ने निर्णायक की भूमिका का निर्वहन किया।  कार्यक्रम का संचालन डॉ. विद्याधर मिश्र व प्रो. अरुण कुमार ने धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रो. अरुण कांत गौतम, प्रो. नंदन सिंह, डॉ. मनोज गुप्ता,  डॉ. कृष्ण कुमार विश्वकर्मा, डॉ. संगीता, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. कुँवर संजय भारती, डॉ. सुनीता सिंह, डॉ. सीता पाण्डेय, डॉ. महेंद्र यादव, डॉ. वालेन्तिना प्रिया, डॉ.भानु प्रताप राय, डॉ. सतीश उपाध्याय, डॉ.अस्तुति वर्मा  एवं महाविद्यालय के अन्य शिक्षणेत्तर कर्मचारी व छात्राएं उपस्थित रहीं।

Post a Comment

0 Comments