Hot Posts

6/recent/ticker-posts

शिक्षामित्र रवीन्द्र नाथ यादव के निधन से शिक्षामित्रों में शोक की लहर


 *शिक्षामित्र रवीन्द्र नाथ यादव के निधन से शिक्षामित्रों में शोक की लहर*

अम्बेडकरनगर। शिक्षाक्षेत्र जहांगीर गंज के प्राथमिक विद्यालय दुर्गेचीत पुर में शिक्षामित्र पद पर कार्यरत रवीन्द्र नाथ यादव का बीमारी के चलते असामयिक निधन से जनपद के शिक्षामित्रों में शोक की लहर व्याप्त है। शिक्षामित्र रवीन्द्र नाथ यादव के निधन पर शिक्षामित्र शिक्षक संघ अम्बेडकर नगर के जिलाध्यक्ष व शिक्षामित्र केयर समिति अम्बेडकर नगर के जिला संयोजक राम चन्दर मौर्य,जिला महामंत्री मोहम्मद मोसीर खान, जिला उपाध्यक्ष हरिवंश दूबे, राहुल कुमार सिंह, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रजिया खातून, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सौरभ उपाध्याय, जिला संगठन मंत्री सुरेंद्र कुमार यादव, जिला कोषाध्यक्ष पंडित संजय शर्मा, ब्लाक अध्यक्ष संगीता वर्मा, सुदामा देवी, राम करन प्रजापति, सर्वेश कुमार, जगदीश शर्मा,ब्लाक महामंत्री राम अशीष वर्मा, राजेश वर्मा सहित जनपद के शिक्षामित्रों ने शोक संवेदना व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments