Hot Posts

6/recent/ticker-posts

अम्बेडकरनगर में आउटसोर्स कार्मिक हितलाभ वितरण कार्यक्रम सम्पन्न

 अम्बेडकरनगर में आउटसोर्स कार्मिक हितलाभ वितरण कार्यक्रम सम्पन्न



वर्ष 2027 तक बाल श्रम मुक्त होगा अम्बेडकरनगर-जिलाधिकारी

जनपद अम्बेडकरनगर को वर्ष 2027 तक बाल श्रम मुक्त जनपद बनाने के उद्देश्य से ‘‘सावधान’’ स्टीकर का विमोचन किया गया


निराला साहित्य समाचार श्याम चन्दर मौर्य 

 अम्बेडकर नगर 02 सितंबर 2026।कलेक्ट्रेट सभागार में आउटसोर्स कार्मिकों के हित एवं श्रमिक कल्याण योजनाओं से सम्बन्धित मा0 मुख्यमंत्री जी के उद्बोधन एवं आउटसोर्स कार्मिकों के हित में की गयी महत्वपूर्ण घोषणाओं का सजीव प्रसारण के उपरांत उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत 10 पात्र श्रमिक लाभार्थियों को हितलाभ प्रमाण-पत्र डा0 हरिओम पाण्डेय, सदस्य विधान परिषद एवं जिलाधिकारी महोदया द्वारा वितरित किये गये। जनप्रतिनिधियों द्वारा श्रमिक कल्याण योजनाओं की सराहना करते हुए पात्र श्रमिकों को योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया गया।

       कार्यक्रम के अंत में जनपद अम्बेडकरनगर को वर्ष 2027 तक बाल श्रम मुक्त जनपद बनाने के उद्देश्य से ‘‘सावधान’’ स्टीकर का विमोचन किया गया। जिलाधिकारी महोदया ने बाल श्रम उन्मूलन हेतु सभी सम्बन्धित विभागों, जनप्रतिनिधियों एवं आमजन से सक्रिय सहयोग की अपील की।

     कार्यक्रम में डा0 हरिओम पाण्डेय, सदस्य विधान परिषद, श्री धर्मराज निषाद, विधायक कटेहरी, जिलाधिकारी महोदया, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, सहायक श्रमायुक्त सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं आउटसोर्स कार्मिक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments