बारिश एवं तेज हवा से प्रभावित फसलों के क्षति आकलन हेतु राहत टीमें होंगी गठित
विद्युत पोल एवं तारों को दुरुस्त करने का कार्य प्राथमिकता से जारी, जनसुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट
श्याम चन्दर जिला संवाददाता निराला साहित्य
अम्बेडकरनगर, 26 सितम्बर 2026।
जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने बताया कि जनपद में लगातार हो रही बारिश एवं तेज हवा के दृष्टिगत प्रभावित फसलों की क्षति का नियमानुसार आकलन कराने हेतु राहत टीमों का गठन किया जाएगा। टीमों द्वारा क्षेत्र में पहुंचकर फसल क्षति का सर्वेक्षण कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि विद्युत विभाग द्वारा जन सुरक्षा एवं विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित रखने हेतु क्षतिग्रस्त विद्युत पोलों एवं तारों को दुरुस्त करने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है, इसी के साथ ही सभी संबंधित अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में सतर्क निगरानी एवं त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

0 Comments