![]() |
*शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी एवं सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह का हुआ आयोजन*
अम्बेडकर नगर। 15 अप्रैल 2026 श्याम वाटिका मैरिज लांन राम नगर में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ रामनगर द्वारा शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी एवं सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। उपरोक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ध्रुव कुमार त्रिपाठी विधान परिषद सदस्य गोरखपुर अयोध्या परिक्षेत्र विशिष्ट अतिथि के रूप में जगन्नाथ चौधरी खंड विकास अधिकारी रामनगर, ब्रजेश उपाध्याय प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान आलापुर अम्बेडकर नगर, धनपति यादव खंड शिक्षा अधिकारी रामनगर उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनूप कुमार शुक्ल अध्यक्ष उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लाक इकाई रामनगर द्वारा किया गया। उपरोक्त कार्यक्रम में विगत वर्षों में सेवा निवृत्त हुए शिक्षकों, शिक्षिकाओं, अनुचर व शिक्षामित्रों को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक कभी सेवा निवृत्त नहीं होता है।शिक्षक दीपक के समान प्रकाशित होकर समाज के लिए पथ प्रदर्शक का कार्य करता है। शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी एवं सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह में शिक्षाक्षेत्र राम नगर के शिक्षक, शिक्षिकाएं, अनुचर, शिक्षामित्र व उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी व सभी ए आर पी शामिल रहें।


0 Comments