Hot Posts

6/recent/ticker-posts

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन अम्बेडकरनगर द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण


खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन अम्बेडकरनगर द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण 

श्याम चन्दर मौर्य निराला साहित्य 

अम्बेडकर नगर 18 सितंबर 2025।

जिलाधिकारी महोदय द्वारा दिये गये आदेश के अनुपालन में सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-2 श्रवण कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में आगामी नवरात्रि/दशहरा पर्व के अवसर आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य/पेय पदार्थ उपलब्ध कराये जाने के उद्देश्य से  18.09.2025 को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के सचल दल द्वारा विशेष अभियान चलाकर जनपद के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण करते हुए अपमिश्रण के संदेह पर पनीर, बादाम, साबूदाना, मखाना इत्यादि केे कुल 09 नमूनें संग्रहित करते हुए खाद्य विश्लेषक, उ0प्र0 की प्रयोगशाला को जांच हेतु प्रेषित किया गया। 


संग्रहित किये गये नमूनों का प्रतिष्ठानवार विवरण इस प्रकार है-


1. सचिन किराना स्टोर, सब्जी मण्डी शहजादपुर से बादाम।

2. यदुवंशी दूध डेयरी, दोस्तपुर चैराहा शहजादपुर से पनीर।

3. आत्माराम किराना स्टोर, कसेरूआ से साबूदाना।

4. साहू किराना स्टोर, नेवादा कला से मूंगफली दाना।

5. बृजेश कुमार मौर्या, अकेलवा से साबूदाना।

6. अमित कुमार, नेवादा से मखाना।

7. गोपाल चैरसिया, किछौछा से मूंगफली दाना।

8. आमिर, किछौछा से रिफाइण्ड सन फ्लावर तेल।

9. इरफान खान, कुर्की बाजार से साबूदाना।


उपरोक्त नमूनों की जाॅच रिपोर्ट प्रयोगशाला से प्राप्त होने के उपरान्त अपमिश्रण पाये जाने पर सम्बन्धित खाद्य कारोबारकर्ताओं के विरूद्ध विधिक कार्यवाही प्रस्तावित की जायेगी। जांच टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी  सुरेन्द्र वर्मा सहित खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित कुमार पाण्डेय, दिनेश कुमार राय, ओम प्रकाश, चन्द्र प्रकाश यादव एवं मो0 नसीम खान सम्मिलित रहेे।

Post a Comment

0 Comments