Hot Posts

6/recent/ticker-posts

सम्पूर्ण समाधान दिवस पर आये शिकायती प्रार्थना पत्रों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण कराने का निर्देश

 


श्याम चन्दर मौर्य जिला संवाददाता निराला साहित्य

अंबेडकर नगर। 17 मई 2025 शासन के मंशानुसार एक ही स्थान पर सभी विभागों से संबंधित जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित कराने हेतु जनपद के समस्त तहसीलों पर माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को जिलाधिकारी एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले संपूर्ण समाधान दिवस के क्रम में आज माह के तृतीय शनिवार को तहसील आलापुर में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक केशव कुमार एवं अन्य संबंधित विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस अवसर पर जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक के समक्ष कुल 103 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिसमें से मौके पर ही 14 शिकायती प्रार्थना पत्रों का निस्तारण करा दिया गया तथा शेष 89 शिकायती प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को प्राप्त कराते हुए समयबद्ध समय में गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण सुनिश्चित कराने हेतु निर्देशित किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने समाधान दिवस में प्राप्त समस्त शिकायतों को समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विकास विभाग, राजस्व एवं पुलिस विभाग से संबंधित मामलों में मौके पर जाकर उभय पक्षों की उपस्थिति में गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने शासन के मंशानुसार सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को  अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं को प्रत्येक जरूरतमंद एवं पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश दिए।


 इसी क्रम में तहसील अकबरपुर में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर अपर जिलाधिकारी डॉ सदानंद गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित हुआ जहां पर अपर जिलाधिकारी एवं उप जिलाधिकारी अकबरपुर के समक्ष कुल 78 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिसमें से 06 शिकायती प्रार्थना पत्रों को मौके पर निस्तारित करा दिया गया। शेष 72 शिकायती प्रार्थना पत्रों का निस्तारण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

     तहसील भीटी में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर उप जिलाधिकारी भीटी के समक्ष कुल 86 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिसमे से 05 शिकायती प्रार्थना पत्र का मौके पर निस्तारित कर दिया गया तथा शेष 81 शिकायती प्रार्थना पत्रों को निस्तारण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए। 

       तहसील टांडा में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर उप जिलाधिकारी टांडा के समक्ष कुल 20 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुई। मौके पर 06 निस्तारण करा दिया गया। शेष 14 शिकायती प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को निस्तारण हेतु प्राप्त करा दिया गया।

       तहसील जलालपुर मे संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर उप जिलाधिकारी जलालपुर के समक्ष कुल 124 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए।जिसमें से 14 शिकायती प्रार्थना पत्रों को मौके पर निस्तारण करा दिया गया तथा शेष 110 शिकायती प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को निस्तारण हेतु निर्देश दिए गए।

Post a Comment

0 Comments