Hot Posts

6/recent/ticker-posts

जनपद के समस्त 37 गौशालाओं में हुआ गो-सेवा दिवस का आयोजन

 

निराला साहित्य जिला संवाददाता श्याम चन्दर मौर्य 

अम्बेडकर नगर 30 अप्रैल 2025। गो-संवर्धन एवं गो-सेवा दिवस के अवसर पर जनपद के समस्त 37 गौशालाओं में गो-सेवा दिवस मनाया गया। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉक्टर अरविंद कुमार सिंह विकास खण्ड जलालपुर  अंतर्गत संचालित अस्थाई गो-आश्रय स्थल कल्याणपुर में खंड विकास अधिकारी, जलालपुर पशु चिकित्साधिकारी, पशुधन प्रसार अधिकारी ,पंचायत सचिव, ग्राम प्रधान एवं अनेकों ग्राम वासियों के साथ गो पूजन करते हुए गायों को गुड़, केला,हरा चारा खिलाकर आयोजन संपन्न कराया। जनपद के समस्त पशु चिकित्साधिकारीयों द्वारा कुल 960 गोवंशों  का स्वास्थ्य परीक्षण  एवं बीमार गोवंशों का चिकित्सा किया गया। आयोजन में उपस्थित ग्राम वासियों से जनपद के समस्त नागरिकों से मुख्य पशु चिकित्साधिकारी द्वारा गोवंशों हेतु भूसा/चारा दान करने की अपील किया गया। साथ ही  समस्त  पशु चिकित्साधिकारीयों को अधिक से अधिक जनमानस को गो  सेवा से जोड़ने का निर्देश दिया गया।

Post a Comment

0 Comments