अम्बेडकर नगर
निराला साहित्य समाचार जिला संवाददाता श्याम चन्दर मौर्य
गो- संवर्धन एवं गो-सेवा दिवस की शुभ अवसर पर आज 9 मार्च 2025 को मुख्य विकास अधिकारी अंबेडकर नगर आनंद कुमार शुक्ला उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉक्टर बद्रीनाथ पाठक द्वारा अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल भंडसारी विकासखंड टांडा में गो सेवा कार्यक्रम मनाया गया। इस अवसर पर गो पूजन करते हुए गौवंशों को गुड़, केला, पशु आहार एवं हरा चारा खिलाया गया इसी प्रकार से जनपद में समस्त 37 गौशालाओं में गो सेवा दिवस का आयोजन किया गया।समस्त पशु चिकित्सा अधिकारीयों द्वारा कुल 1385 गोवंशो का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा खंड विकास अधिकारी द्वारा गोवंशो के लिए भूसा, चारा,पशु आहार के साथ-साथ अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई गई इस अवसर पर उपस्थित अधिकारीयों कर्मचारीयों को मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि अधिक से अधिक गणमान्य व्यक्तियों एवं जनमानस को गो सेवा को जोड़ा जाए। मौके पर खंड विकास अधिकारी टांडा उपमुख्य पशु चिकित्साधिकारी टाण्डा पशु चिकित्सा अधिकारी इल्तिफातगंज ग्राम पंचायत सचिव ग्राम प्रधान एवं समूह की महिलाओं के साथ ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। समस्त जन्नमानस को गो सेवा हेतु गो संरक्षण एवं संवर्धन कोष में दान देने की अपील की गई।
0 Comments