Hot Posts

6/recent/ticker-posts

जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति तथा निपुण टास्क फोर्स की बैठक में जिलाधिकारी ने शिक्षा गुणवत्ता और सुधार के दिए निर्देश

 

*जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति तथा निपुण टास्क फोर्स की बैठक में जिलाधिकारी ने शिक्षा गुणवत्ता और सुधार के दिए निर्देश*

*ऑपरेशन कायाकल्प, एमडीएम और निपुण मिशन की समीक्षा—निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश*

निराला साहित्य संवाद,

अम्बेडकरनगर। 06 मई 2026

जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति तथा जिला निपुण टास्क फोर्स की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में  जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार पटेल द्वारा पी०पी०टी० के माध्यम से विभागीय योजनाओं की प्रगति के सम्बन्ध में बिंदुवार विवरण प्रस्तुत किया गया। बैठक में जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को ऑपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत चहारदीवारी विहीन विद्यालयों में डी०सी०मनरेगा से सम्पर्क करते हुए तत्काल पूर्ण कराने का निर्देश दिए। उन्होंने जिन विद्यालय में रसोइघर में जल आपूर्ति तथा विद्यालय में नल जल आपूर्ति नहीं है वहाँ के खण्ड शिक्षा अधिकारियों को 15 मई तक व्यवस्था सुधारते हुए जीओटैग फोटो के साथ प्रमाण पत्र उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री अभ्युदय कम्पोजिट विद्यालय तथा मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयो में स्वीकृत निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण न होने की दशा में सम्बन्धित निर्माण एजेन्सियों के विरुद्ध तत्काल प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये। के०जी०बी०वी० छात्रावास भीटी, कटेहरी, एडिश्नल डारमेट्री भियांव, जलालपुर, रामनगर, कटेहरी एवं टॉयलेट ब्लाक भियांव को नियमानुसार शीघ्र हैण्डओवर कराये जाने के निर्देश निर्माण संस्था को दिया। निपुण टेस्ट में जनपद की स्थिति और सुधार लाने के सम्बन्ध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से आख्या उपलब्ध कराये जाने का निर्देश दिए गए। जिन एआरपी एवं डायट मेंटर द्वारा लक्ष्य के सापेक्ष सर्पोटिव सुपरविजन नहीं किया गया है उनका अप्रैल माह का मोविल्टी भत्ता न दिये जाने के निर्देश दिए गए। बैठक में जिलाधिकारी में सभी विद्यालयों में एमडीएम के निर्धारित मीनू के अनुसार फल, दूध एवं एमडीएम उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसी के साथ ही यदि कही पर किसी विद्यालय में दूध, फल एवं अन्य एमडीएम रोस्टर/मीनू के अनुसार उपलब्ध कराते हुए नहीं पाया जाता है तो संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी की जिम्मेदारी तय किए जाने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने कहा कि समस्त के०जी०बी०वी० में विद्यालय परिसर की चहारदीवारी पर दिनांक 25 मई तक ग्राम पंचायत के सहयोग से तारफेंसिंग का कार्य पूर्ण कराया जाय। उल्लास पोर्टल पर प्रत्येक दशा में 80 प्रतिशत असाक्षरों का चिन्हीकरण आगामी बैठक के पूर्व पूर्ण कराये जाने का निर्देश दिए। स्कूल चलो अभियान के अन्तर्गत के०जी०बी०वी०, पीएमश्री एवं समस्त विद्यालयों में अधिक से अधिक नामांकन कराये जाने का निर्देश दिए। उन्होंने विकासखण्ड अकबरपुर, बसखारी एवं कटेहरी के खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया कि आउट आफ स्कूल बच्चों के अभिभावक से वार्ता करते हुए उनकी परेशानियों का निराकरण कराते हुए विद्यालयों में दाखिला सुनिश्चित किया जाए। उक्त के अतिरिक्त जिलाधिकारी महोदया द्वारा समस्त प्रकार के गैप को अगली समीक्षा बैठक से पूर्व संतृप्त किये जाने का निर्देश दिया है। बैठक में जिला विकास अधिकारी, प्राचार्य डायट, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पंचायतराज अधिकारी, समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी, समस्त जिला समन्वयक समस्त एसआरजी, समस्त एआरपी एवं डायट मेंटर उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments