*अग्निकांड पीड़ित परिवार को जिलाधिकारी ने पहुंचाई सहायता, ₹1.08 लाख की आर्थिक मदद प्रदान*
निराला साहित्य संवाद,
अम्बेडकरनगर। 05 मई 2026 जनपद के ग्राम सभा दुल्लापुर डोमनेपुर में हाल ही में हुए अग्निकांड से प्रभावित परिवार के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया स्वयं पीड़ित के घर पहुंचीं और शासन की मंशानुसार आर्थिक सहायता प्रदान कराई।
जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित होकर मौके पर मौजूद पीड़ित भुलई पुत्र चनगू के परिजनों को अवगत कराया कि माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार उनके बैंक खाते में कुल ₹1,08,000 की सहायता राशि प्रेषित की जा चुकी है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्रीमती ज्योत्स्ना बंधु भी उपस्थित रहीं।

0 Comments