Hot Posts

6/recent/ticker-posts

व्यापक स्तर पर स्व-गणना गतिविधियां हुई संचालित

 

व्यापक स्तर पर स्व-गणना गतिविधियां हुई संचालित

अम्बेडकरनगर। 08 मई 2026

भारत की जनगणना-2027 के अंतर्गत संचालित स्व-गणना अभियान के दूसरे दिवस जनपद अंबेडकरनगर में व्यापक स्तर पर स्व-गणना गतिविधियां संचालित की गईं। जनपद के विभिन्न सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा स्वयं स्व-गणना करते हुए आमजन को भी इस अभियान से जोड़ने का कार्य किया गया।

आज विकास खंड कार्यालयों, समस्त नगर निकायों, कृषि विभाग के विभिन्न कार्यालयों, जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय सहित अनेक विभागीय कार्यालयों में स्व-गणना अभियान को सक्रिय रूप से संचालित किया गया। कार्यालयों में आने वाले नागरिकों को स्व-गणना की प्रक्रिया की जानकारी देकर पोर्टल पर स्वयं अपनी एवं अपने परिवार की जानकारी दर्ज कराने हेतु प्रेरित किया गया।

       जन-जागरूकता को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यालयों में आकर्षक सेल्फी प्वाइंट भी स्थापित किए गए हैं, जहां अधिकारी, कर्मचारी एवं आमजन स्व-गणना अभियान से जुड़कर सहभागिता का संदेश दे रहे हैं। इससे लोगों में अभियान के प्रति उत्साह एवं जागरूकता बढ़ रही है।

        जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि भारत की जनगणना राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। उन्होंने सभी नागरिकों से निर्धारित अवधि (07 मई से 21 मई तक) में स्व-गणना पोर्टल पर जाकर स्वयं एवं अपने परिवार की जानकारी दर्ज कर जनगणना अभियान में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया

Post a Comment

0 Comments