*निराश्रित गोवंश संरक्षण से सम्बन्धित जिला स्तरीय अनुश्रवण एवं मूल्यांकन समिति की बैठक*
निराला साहित्य संवाद,
अम्बेडकर नगर। 06 फरवरी 2025 को विकास भवन सभागार में निराश्रित गोवंश संरक्षण से सम्बन्धित जिला स्तरीय अनुश्रवण एवं मूल्यांकन समिति की बैठक जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में आहूत की गई। समिति द्वारा जनपद में स्थापित सभी गो-आश्रय स्थलों को सुदृढ करने को निर्णय लिया गया। समिति द्वारा गोसंवर्धन एवं गोसंरक्षण कोष में जनता से जनप्रतिनिधियों से व्यापरिक प्रतिष्ठानों से चन्दा/दान आदि प्राप्त कर गोवंश आश्रय स्थलों को सुदृढ़ करने एवं गोवंशों के उचित रख-रखाव तथा देख-रेख के लिए मूलभूत सुविधाओं को बढ़ाने का निर्णय किया गया। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए कहा की संरक्षित गोवंश के रख-रखाव में कमी नहीं होनी चाहिए उनको समय पर संतुलित पशु आहार हराचारा खिलाएं। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला सभी जिला स्तरीय नोडल अधिकारी, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, पशु चिकित्साधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, अधिशाषी अधिकारी आदि उपस्थित रहे। संचालन मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ० अरविन्द कुमार सिंह ने किया।
0 Comments