Hot Posts

6/recent/ticker-posts

जल दिवस पर विचार संगोष्ठी का हुआ आयोजन


 जल दिवस पर विचार संगोष्ठी का हुआ आयोजन

अम्बेडकर नगर। जन शिक्षण केंद्र द्वारा संचालित ग्रामीण महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम द्वारा पानी और हिंदुस्तान यूनिलीवर के सहयोग से संचालित प्रोग्राम पर्यावरण चेंज प्रोग्राम के सहयोग से अंतर्राष्ट्रीय जल दिवस पर सावित्री बाई फूले नारी संघ की बहनों द्वारा जल दिवस विचार संगोष्ठी का आयोजन ग्राम पंचायत सुरहुरपुर मे किया गया।

बैठक की शुरुआत जल है तो जीवन है, पानी से करो प्यार, पानी है जीवन का आधार, से की गई जानकारी देते हुए परियोजना समन्वयक राम स्वरूप नें बताया की इस वर्ष विश्व जल दिवस 2025 की थीम 'ग्लेशियर संरक्षण' है , जो वैश्विक मीठे पानी की आपूर्ति को बनाए रखने में ग्लेशियरों की महत्वपूर्ण भूमिका और जलवायु परिवर्तन के मद्देनजर संरक्षण उपायों की तत्काल आवश्यकता पर बल देता है। जल ही जीवन है, जल है तो कल है,ये नारा आपने सुना होगा। लेकिन ये सिर्फ नारा मात्र नहीं है, बल्कि सच्चाई भी यही है। दुनिया में सिर्फ तीन फीसदी से कम ताजे पानी के स्त्रोत हैं और यह आंकड़ा कम ही होता जा रहा है।

क्लाइमेट चेंज पर कार्य करते हुए सामुदायिक कार्यकर्ता ब्रजेश कुमार ने बताया कि  तेजी से जनसंख्या वृद्धि, शहरीकरण, कृषि उद्योग और ऊर्जा सहित कई क्षेत्रों में पानी की बढ़ती जरूरत के कारण जल की मांग बढ़ती जा रही है। हालांकि जलवायु परिवर्तन, वर्षा के बदलने के पैटर्न और मौसम संबंधित घटनाओं के कारण पानी की कमी भी बढ़ रही है। विश्व पानी के संकट से जूझ रहा है। इसके कारण भविष्य खतरे में पड़ सकता है। जल संरक्षण के उद्देश्य से हर साल 22 मार्च को विश्व जल दिवस मनाया जाता है।इसके बाद सामुदायिक सामुदायिक कार्यकर्त्ता रामहित द्वारा बताया गया की हमारे जीवन का आधार है जबतक धरती पर जल है तभी तक हमारा जीवन है। हमें पानी को कम खर्च करना है। और अपनी अपनी टोटीयों को हमेशा बंद करके रखें जब जरुरत हो तभी खोलें।

इसके बाद सभी को पानी कम खर्चा और पानी बचाने के लिए शपथ दिलाया गया। इसके बाद बहनों के द्वारा जल ही जीवन है,जल है तो कल है, पानी अमृत समान है, पानी का संकट, तो जीवन का संकट, आदि नारों के साथ बैठक का समापन किया गया।

इस मौके पर राम हित, बृजेश मिश्रा, सिद्धार्थ सिंह, चांदतारा, हेमलता, पुनीता के साथ साथ नारी संघ अगुवा लीडर रेखा, उर्वशी,पूनम, रानी, मिथलेश, डिम्पल, द्विजा आदि बहने उपस्थित रहीं।

Post a Comment

0 Comments