Hot Posts

6/recent/ticker-posts

बाजारों में बिक रही आयातित मछलियां प्रयास (फंगेशियस) एवं रूपचंदा पर लगे रोक


 बाजारों में बिक रही आयातित मछलियां प्रयास (फंगेशियस) एवं रूपचंदा पर लगे रोक

फॉर्मलीन में डुबोकर बेची जा रही मछलियों से कैंसर होने का डर स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक

 अंबेडकर नगर।  मत्स्य पालक क्षेत्र में एक अच्छा मुकाम हासिल करने जा रहा है लेकिन जिले में कोई मत्स्य वैज्ञानिक नहीं होने की वजह से अंबेडकर नगर जिले के मत्स्य पालक मछलियों का अच्छा ग्रोथ उनका रखरखाव सही तरीके से नहीं कर पा रहे हैं वहीं दूसरे प्रांतो से प्रयास यानी फंगेशियस और रूप चंदा मछली बाजारों में आने से जिले के तमाम मत्स्य पालक किसान जैसे रूपक्षचंदा एवं प्रयास (फंगेशियस) मछली पालने वाले किसान कोई मुनाफा नहीं कर पा रहे हैं । मछली पर जितनी लागत आ रही है उससे कम रेट पर किसान बेचने पर विवश हो रहे हैं। आंध्र प्रदेश एवं अन्य प्रदेशों से प्यासी एवं रूपचंद मछली फार्म लीन युक्त बाजार में सस्ते रेट मे मिलने की वजह से यहां के किसानों का भारी नुकसान हो रहा है क्योंकि फॉर्म लीन मछलियां स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। इसके खाने से कैंसर होने का डर रहता है। इस तरह की मछलियों पर बाजारों में बेचने पर प्रतिबंध लगना चाहिए विश्वशनीय सूत्रों से पता चला है कि अंबेडकर नगर के जिला अधिकारी अविनाश सिंह मत्स्य पालकों के प्रति रुचि रखते हैं। लेकिन इस जिले में मत्स्य पालक किसानों के लिए शासन प्रशासन की तरफ से कोई खास सुविधाएं मुहैया नहीं हो पा रही हैं । जिले में  मत्स्य वैज्ञानिक की आवश्यकता है। जिससे मत्स्य पालक किसानों का समाधान हो सके जिले के मत्स्य किसानों ने जिलाधिकारी से यह मांग किए हैं कि जिले में मत्स्य पालक एक्सपर्ट वैज्ञानिक की व्यवस्था की जाए, जिला स्तरीय बैठक कर जिससे मत्स्य किसानों  की समस्याओं का हल निकाला जा सके।

Post a Comment

0 Comments