सऊदी अरब में मृतक हुए करामत अली के विधिक वारिस को पचपन लाख उनतीस हजार नौ सौ चौव्वन रूपए का चेक जिलाधिकारी ने किया प्रदान
निराला साहित्य संवाद,
अंबेडकर नगर । 30 दिसंबर 2024 कुछ दिन पहले सऊदी अरब में मृतक हुए करामत अली पुत्र जलील अहमद खान निवासी ग्राम 103, नत्थूपुर लौधना तहसील जलालपुर जनपद अम्बेडकरनगर के विधिक वारिस श्रीमती शाहजहां पत्नी स्व० करामत जलील अहमद खान निवासी ग्राम 103, नत्थूपुर लौधना तहसील जलालपुर जनपद अम्बेडकरनगर को जिलाधिकारी अविनाश सिंह द्वारा मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला की उपस्थिति में जिलाधिकारी कार्यालय में नियमानुसार धनराशि रु0 55,29,954/-/- (पचपन लाख उनतीस हजार नौ सौ चौव्वन रु०) का चेक प्रदान किया गया।
अवगत कराना है कि सऊदी अरब में मृतक करामत अली पुत्र जलील अहमद खान निवासी ग्राम 103, नत्थूपुर लौधना तहसील जलालपुर जनपद अम्बेडकरनगर के विधिक वारिस को नियमानुसार भारतीय दूतावास द्वारा देय धनराशि रु० 55,29,954/- (पचपन लाख उनतीस हजार नौ सौ चौव्वन रु० मात्र) भारतीय स्टेट बैंक नई दिल्ली को उपलब्ध कराया गया। उपलब्ध करायी गयी धनराशि जिलाधिकारी, अम्बेडकरनगर के खाता में जमा की गयी। जिसे आज जिलाधिकारी द्वारा नियमानुसार मृतक करामत अली के विधिक वारिसों को प्रदान किया गया।
0 Comments