निराला साहित्य संवाद,
अम्बेडकर नगर। पंडित राम अवध स्मारक इंटर कॉलेज मसेना मिर्जापुर (चहोड़ा रोड) रामनगर अंबेडकर नगर में पूज्य महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जयंती पर दीप प्रज्ज्वलित करके माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया और उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य नागेन्द्र बहादुर यादव ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रद्युम्न यादव रहे।मुख्य अतिथि ने बताया कि आज बहुत महत्वपूर्ण दिन है। आज दो-दो महापुरुषों का जन्मदिन है। पूज्य महात्मा गांधी ने कहा था, जब एक व्यक्ति शिक्षित होता है तो सिर्फ एक व्यक्ति शिक्षित रहता है। लेकिन जब एक बेटी शिक्षित होती है तो एक समाज शिक्षित होता है।
प्रधानाचार्य नागेन्द्र बहादुर यादव ने बताया कि लाल बहादुर शास्त्री भारत की क्रांति के प्रमुख नेताओं में से एक थे। इसके अलावा वे भारत के दूसरे प्रधानमंत्री भी बने। उन्होंने प्रसिद्ध आदर्श वाक्य "जय जवान, जय किसान"का नारा दिया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से शीतला प्रसाद दुबे,राजेंद्र मौर्य ,अनूप चतुर्वेदी, नरेंद्र श्रीवास्तव, सत्य प्रकाश मिश्र, सत्यपाल यादव, अंकित मिश्रा, सुमन यादव, गरिमा शुक्ला ,अंजू यादव आदि लोग उपस्थित रहे।
0 Comments