आदि शक्ति नव दुर्गा पूजा समित हुसेनपुर मुसलमान द्वारा स्थापित की गई मां दुर्गा की प्रतिमा
विगत तीन वर्षों से लगातार की जा रही हैं दुर्गा प्रतिमा की स्थापना
निराला साहित्य संवाद,
अंबेडकर नगर।, विकासखंड रामनगर अंतर्गत ग्रामपंचायत हुसेनपुर मुसलमान में विगत तीन वर्षों से लगातार दुर्गा प्रतिमा स्थापित किया जा रहा है। विगत वर्षों की भाति इस वर्ष भी आदि शक्ति नव दुर्गा पूजा समिति द्वारा मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई है। आदि शक्ति नव दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष सुनील कुमार, उपाध्यक्ष नृपेन्द्र यादव, कोषाध्यक्ष राधे मोहन यादव, मंत्री अंकित यादव, महामंत्री गौरव यादव, सलाहकार लाल जी यादव, संगठन मंत्री दिलीप कुमार विश्वकर्मा, व्यवस्थापक राकेश मिश्रा,रोहन यादव, विवेक यादव, सदस्य दिनेश यादव, रवीकान्त , मनोज यादव,पवन यादव, हरिश्चंद्र विश्वकर्मा, जीतबहादुर चौरसिया, दिनेश चौरसिया,शिवम यादव , हिमांशु यादव, समिति के संरक्षक जितेन्द्र यादव, राम अनुज यादव, चन्द्र भान यादव, चन्द्र प्रकाश यादव, यमुना प्रसाद यादव, रामचेत पूर्व एडीओ पंचायत, राम धनी, अच्छेलाल,रणन्जय यादव, जोगिंद्र यादव, रविन्द्र यादव, खुशी लाल, राम अजोर यादव, राम जी यादव,अनिल यादव,शनी गौतम, संदीप यादव, रमन यादव सहित ग्रामीणों द्वारा मां दुर्गा प्रतिमा की पूजा अर्चना की जा रही है। आदि शक्ति नव दुर्गा पूजा समिति हुसेनपुर मुसलमान ,डुगडुगवा, चौराहा द्वारा स्थापित दुर्गा प्रतिमा, पंडाल पर समिति के सभी पदाधिकारी व सदस्यों द्वारा पूजा अर्चन करने का कार्य किया जा रहा है। बड़ी संख्या में ग्रामीण श्रद्धालु स्थापित दुर्गा पूजा पंडाल में दुर्गा प्रतिमा की श्रृद्धा पूर्वक पूजा अर्चना करने हेतु आ रहें हैं। समिति के पदाधिकारियों द्वारा बताया गया कि हुसेनपुर मुसलमान द्वारा विगत तीन वर्षों से लगातार दुर्गा प्रतिमा की स्थापना की जा रही है। मां दुर्गा प्रतिमा स्थापना को लेकर श्रद्धालुओ ने प्रसन्नता व्यक्त की। समिति के सभी पदाधिकारियों ,सदस्यों सहित ग्रामीण श्रद्धालुओं द्वारा नियमित रूप से दुर्गा प्रतिमा की पूजा ,अर्चना, आरती किया जा रहा है।

0 Comments