Hot Posts

6/recent/ticker-posts

अंबेडकर नगर के समस्त तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन


 अंबेडकर नगर के समस्त तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

निराला साहित्य संवाद,

अंबेडकर नगर । 05 जनवरी 2026 शासन के मंशानुसार जनपद अंबेडकर नगर के समस्त तहसीलों में संपूर्ण समाधानअंबेडकर नगर के समस्त तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन दिवस का आयोजन किया गया। 

        तहसील आलापुर में मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य विकास अधिकारी के समक्ष 69 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें से 09 शिकायती पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया एवं अन्य प्रार्थना पत्र को संबंधित अधिकारी को गुणवत्तापूर्वक, समयबद्ध ढंग से निस्तारित करने हेतु निर्देशित किया गया। अकबरपुर तहसील में अधिकारियों के समक्ष कुल 60 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें 05 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। शेष प्रार्थना पत्रों को निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को सौपा गया। जलालपुर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर कुल 75 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें मौके पर 05 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कर दिया गया। तथा शेष प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सौपा गया। तहसील टांडा में कुल 21 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 02 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया वही तहसील भीटी में उप जिलाधिकारी के समक्ष कल 45 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें मौके पर 06 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया, तथा शेष प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।

Post a Comment

0 Comments