Hot Posts

6/recent/ticker-posts

10 जनवरी विश्व हिन्दी दिवस पर अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य में हिंदी" विषय पर संगोष्ठी व काव्योत्सव का आयोजन

 

*10 जनवरी विश्व हिन्दी दिवस पर अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य में हिंदी" विषय पर संगोष्ठी व काव्योत्सव का आयोजन*

अयोध्या। हिन्दी को पूर्णआत्मसात किए बिना भारत का विकसित देश बननाअसम्भव,हिन्दीअपनी विशिष्टता के बल पर ही आज विश्व की दूसरी सबसे बड़ी भाषा के रूप मे जानी पहचानी जाती है,दुनिया में मातृभाषा हिन्दीआज संपूर्ण विश्व की वैश्विक मजबूरी बन चुकी है कि वह हिंदी को आत्मसात करे। उक्त उदगार आज यहाँ श्रृंगार हाटअयोध्या स्थित वैदजी का मंदिर रघुनाथ भवन में हिन्दी प्रचार प्रसार सेवा संस्थान द्वाराआहूत तैयारी बैठक कीअध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ समाज सेवी श्रीमतीआशा मिश्रा ने व्यक्त की। विदित हो आगामी 10जनवरी को विश्व हिन्दी दिवस के शुभ अवसर पर हिंदी प्रचार प्रसार सेवा संस्थान द्वारा अंतर्राष्ट्रीय रामायण एवं वैदिक शोध संस्थान(तुलसी स्मारक भवन)अयोध्या मे"अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य में हिंदी" विषय पर संगोष्ठी व काव्योत्सव का आयोजन किया गया है,जिसके संबंध में भा.ज.पा.के मण्डलअध्यक्ष मुकेश तिवारी ने कहा कि हिन्दी के राष्ट्र भाषा घोषित होने पर ही भारतीय संस्कृति व सभ्यता का संपूर्ण विकास होगा। बैठक का संचालन करते हुए हिन्दी संस्थान के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ०सम्राट अशोक मौर्य ने  समस्त साहित्य प्रेमियों काआभार व्यक्त करते हुए आगामी 10 जनवरी को आयोजित समारोह को सुचारू रूप से संपन्न कराने की अपील कीऔर कहा कि अयोध्या की धरती से हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने के लिए जोआवाज उठी है उसकी गूँज सम्पूर्ण भारत में जायेगी,और हिन्दी निश्चित रूप से एक दिनभारत की राष्ट्र भाषा बनेगी l वरिष्ठ समाज सेवी शंकर दयाल पांडेय ने कहा कि हमें भारतीय संस्कृति व सभ्यता को संरक्षित एवं सुरक्षित करने के लिए हिंदी को पूर्ण आत्मसात करना ही होगा, संस्थान के संरक्षक मंडल सदस्य रामकेर सिंह ने कहा कि देश की संस्कृति को बचाने के लिए हिंदी को राष्ट्रभाषा शीघ्र घोषित किया जाए।"साहित्य सम्राट"के सह संपादक अनिरुद्ध प्रसाद शुक्ला ने कहा कि हिंदी के सशक्त हुए बिना भारत समृद्ध नहीं हो सकताl समारोह को सुचारू से संपन्न कराने के लिए तमाम साहित्यकारों को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई।बैठक में प्रमुख रूप से संस्थान के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विंध्यवासिनी शरण पांडिया,संपादक शिव कुमार मिश्र,गुड़िया त्रिपाठी,प्रिया श्रीवास्तव,जिला उपाध्यक्ष संतोष तिवारी, महानगरअध्यक्ष लक्ष्मी पांडेय, ओम प्रकाश सोनी,जियालाल कन्नौजिया,पीहू तिवारी,शिव शंकर सिंह,अभिलाष पांडेय, राम जी कुशवाहा,अनिल मिश्रा,भा.ज.पा.नेता सिद्धार्थ श्रीवास्तव,सुमन तिवारी,  संगीता चौबे,गीता तिवारी, पलक पांडेय,मीनाक्षी तिवारी, एंजेल तिवारी,गीता मिश्रा, प्रिया शुक्ला सहित तमाम साहित्य प्रेमी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments