![]() |
सिंचाई विभाग अभियन्ता अम्बेडकर नगर को विशेष सम्पर्क मार्ग हेतु पुलिया निर्माण व पुरानी पुलिया को न हटाये जाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सौंपा सामूहिक मांग पत्र
अम्बेडकर नगर। 25 फरवरी 2025 विकास खंड राम नगर स्थित ग्राम पंचायत अखलाश पुर में नहर, माईनर पर अस्थाई पुलिया बनीं हुईं हैं जिससे होकर ग्राम रूढ़ी के समस्त निवासियों के आवागमन का प्रमुख मार्गं बना हुआ है। तथा अन्य पड़ोसी गांव को जोड़ने के कारण अन्य गांव के लोगों द्वारा भी उपरोक्त पुलिया का आने जाने में उपयोग किया जाता है। रूढ़ी गांव में आने जाने के लिए अखलासपुर से 300 मीटर आगे खडन्जे का मार्ग है जो कि समस्त गांव के लोगों के आवागमन का एक मात्र रास्ता है। यह रास्ता समस्त ग्रामीणों द्वारा साइफन (जल निकासी के लिए छोटा बम्बू) रख कर चालू किया गया था, जो कि वर्तमान समय में नहर नव निर्माण के कारण पूर्ण रूप से अवरुद्ध हो गया है। रास्ता अवरुद्ध होने के कारण समस्त ग्रामवासी गणों में असन्तोष की स्थिति व्याप्त है। अस्थाई पुलिया न हटाये जाने व नई पुलिया निर्माण की मांग को लेकर संजय कुमार ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत रूढ़ी , रेखा देवी ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत अखलाश पुर, वीरेंद्र कुमार प्रजापति पूर्व ग्राम प्रधान रूढ़ी, अजय कुमार गिरि सदस्य ग्राम पंचायत रूढ़ी,आर सी मौर्य संस्थापक निराला साहित्य समाचार पत्र, हरी कान्त गिरि सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों के संयुक्त हस्ताक्षर से मांग पत्र सौंपा गया।
0 Comments