Hot Posts

6/recent/ticker-posts

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की बढ़ाई गई धनराशि


निराला साहित्य संवाद,

अंबेडकर नगर। 8 अक्टूबर 2024। मिशन शक्ति" विशेष अभियान फेस  -5 के अंतर्गत संवाद आज दिनांक 08/10/2024को मां ब्रह्मा देवी  रमाशंकर इंटर कॉलेज तमसा मार्ग अकबरपुर अंबेडकर नगर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की थीम पर जनपद स्तर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी के दिशा निर्देशानुसार  जागरूकता कार्यक्रम  का आयोजन किया गया वन स्टॉप सेंटर मैनेजर के द्वारा छात्र,छात्राओं को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, पति की मृत्यु उपरांत महिला पेंशन योजना कार्यक्रम का आयोजन कर उनके सामने आई चुनौतियों पर चर्चा किया गया व  मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला जिसमे योजना की बढ़ाई  गई धनराशि के बारे मे एवं स्पॉन्सरशिप योजना, निराश्रित पेंशन  को विस्तार से बताया गया, साथ ही वन स्टाप सेंटर तथा चाइल्ड हेल्पलाइन  की कार्यप्रणाली एवं वहां  प्राप्त होने वाली सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ में 18 वर्ष से कम उम्र के बालक बालिकाओं के साथ हों रही यौन हिंसा से बचने व उनकी शिकायत करने, अपनी बात खुलकर रखने के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही उनके  अधिकारों के बारे में बताया गया। सरकार द्वारा संचालित  हेल्पलाइन नंबर 1098, 181, 1090  की जानकारी भी प्रदान की गई। दहेज प्रथा को समाप्त करने, बाल विवाह की  कुप्रथा को रोकने ,बाल श्रम को रोकने के लिए सभी को जागरूक किया।

Post a Comment

0 Comments