*पी एम श्री विद्यालय लखनी पट्टी में नवारम्भ उत्सव,बाल वाटिका एवं स्कूल अभिनन्दन समारोह व वार्षिकोत्सव का हुआ आयोजन*
अम्बेडकर नगर। राम नगर शिक्षाक्षेत्र के पी एम श्री विद्यालय लखनी पट्टी में नवारम्भ उत्सव,बाल वाटिका एवं स्कूल अभिनन्दन समारोह व वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी रामनगर श्री धनपति यादव जी को विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार यादव द्वारा माल्यार्पण कर व अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया। विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं द्वारा सामूहिक रूप से सरस्वती वन्दना प्रस्तुत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। दिव्या, अंशिका,तन्नू, अंशी, गरिमा, सुहानी, अंजू, अनुष्का द्वारा मनमोहक ढंग से प्रस्तुति की गई। वहीं विद्यालय के छात्रों अंश,देव, आदर्श ,अंशू,हम है यूपी वाले,संग खेलल जाई समूह गान प्रस्तुत किया गया। बच्चों द्वारा नशामुक्ति पर आधारित नाटक सहित विभिन्न मंत्रमुग्ध करने वाले कार्यक्रम प्रस्तुत किए गये। विद्यालय में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अनुदेशक प्रदीप कुमार व शिक्षामित्र रेनू सिंह को खंड शिक्षा अधिकारी रामनगर श्री धनपति यादव जी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पी एम श्री विद्यालय लखनी पट्टी के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार यादव, अवधेश कुमार मौर्य,अरसी जलील, राजीव, मोनिका, सविता, नीलम यादव, नीलम मौर्या, प्रदीप कुमार, रेनू सिंह,सत्यम उपाध्याय, त्रिशूल धारी पांडेय, संजय प्रजापति, चिंता मणि उपाध्याय, रमेश निषाद शिक्षकों सहित आंगनबाड़ी कार्यकत्री प्रमिला यादव, विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव, विद्यालय में अध्ययनरत छात्र,छात्रा व अभिभावक गण उपस्थित रहे।

0 Comments