
निराला साहित्य संवाद,
अम्बेडकर नगर। देव इन्द्रावती महाविद्यालय कटेहरी, अम्बेडकरनगर मे निर्माण श्रमिकों की कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार, श्रमिक जागरूकता एवं रोजगार मेले का आयेाजन श्री अनिल राजभर जी, माननीय मंत्री श्रम एवं सेवायोजन समन्यवय विभाग, उत्तर प्रदेश, की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम में माननीय मंत्री जी द्वारा उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के प्रचार-प्रसार व हितलाभ वितरण कार्यक्रम में 51 निर्माण श्रमिकों को प्रमाण-पत्र वितरित किया गया। इस दौरान जनपद अम्बेडकरनगर के भाजपा जिला अध्यक्ष, श्री त्रयंबक तिवारी जी, अध्यक्ष जिला पंचायत, श्री श्याम सुन्दर वर्मा (साधू वर्मा) जी श्री राणा रणविजय सिंह, जिला उपाध्यक्ष भाजपा, श्री राम किशोर, अध्यक्ष, किसान मोर्चा, भाजपा, व अन्य जनप्रतिनिधिगण, श्रीमती प्रतिभा तिवारी, उपश्रमायुक्त अयोध्या मण्डल, सहायक निदेशक (सेवायोजन) श्री देवव्रत कुमार, सहायक श्रमायुक्त, अम्बेडकरनगर श्री राजबहादुर यादव, सहायक श्रमायुक्त, अमेठी, श्री गोविन्द यादव, श्री कमेलश कुमार सिंह, व अन्य श्रम प्रवर्तन अधिकारी, तथा जनपद के लगभग 700 निर्माण श्रमिक उपस्थित रहे।
उक्त कार्यक्रम माननीय मंत्री जी एवं जिलाधिकारी महोदय के दिशानिर्देशन में श्री राजबहादुर यादव, सहायक श्रमायुक्त, अम्बेडकरनगर द्वारा श्रमिकों के जागरूकता के भव्य कार्यक्रम का अयोजन कटेहरी जनपद अम्बेडकरनगर में किया गया। श्रमिकों की अधिकाधिक उपस्थिति वैभवपूर्ण एवं सुव्यवस्थित कार्यक्रम हेतु स्वयं माननीय मंत्री जी द्वारा उपश्रमायुक्त महोदया एवं सहायक श्रमायुक्त अम्बेडकरनगर की प्रशंसा करते हुए श्रमिकों के हित में कार्य करने हेतु विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये गये। अन्त में सहायक श्रमायुक्त अम्बेडकरनगर द्वारा सभी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए माननीय मंत्री जी की अनुमति से कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की
0 Comments