कोचिंग एवं लाइब्रेरी संस्थानों का औचक निरीक्षण, सुरक्षा मानकों के अनुपालन के निर्देश*
अम्बेडकरनगर 23 जून 2026।
निराला साहित्य संवाद
जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनपद के विभिन्न कोचिंग एवं लाइब्रेरी संस्थानों का तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार सहित विभिन्न अधिकारियों एवं पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा एवं अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं, भवन मानचित्र, आपातकालीन निकास, अग्निशमन उपकरणों की कार्यशीलता तथा विद्यार्थियों हेतु उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं का गहन परीक्षण किया गया।
अधिकारियों ने संस्थानों में पाई गई कमियों को तत्काल दूर करने तथा विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्धारित मानकों का अनुपालन न करने वाले संस्थानों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई हेतु संस्तुति की गई।


0 Comments