Hot Posts

6/recent/ticker-posts

शिक्षामित्र शिक्षक संघ आजमगढ़ द्वारा पूर्व राज्यमंत्री का किया गया स्वागत

 

*शिक्षामित्र शिक्षक संघ आजमगढ़ द्वारा पूर्व राज्यमंत्री  का किया  गया स्वागत*

आजमगढ़ । शिक्षामित्रों ने मानदेय बढ़ाने को लेकर मुख्यमंत्री के नाम से आभार पत्र सौंपकर पूर्व राज्य मंत्री का  स्वागत किया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शिक्षामित्रों का मानदेय 10000 से बढ़ाकर 18 000 किया गया साथ ही कैशलेश सुविधा मिलने के बाद जनपद के शिक्षामित्रों द्वारा शिक्षामित्र शिक्षक संघ आजमगढ़ के जिला अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा के नेतृत्व में जनपद के सैकड़ो शिक्षामित्रों द्वारा पूर्व राज्य मंत्री  डॉक्टर कृष्णमुरारी विश्वकर्मा  का उनके आवास पर स्वागत किया तथा प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आभार पत्र  सौपा,  शिक्षा मित्रों ने अपनी अन्य समस्याओं से भी अवगत कराया साथ ही मानदेय बढ़ाने को लेकर खुशी जाहिर किया । मानदेय बढ़ाने से शिक्षामित्रों का उत्साह बढ़ा है  तथा श्री विश्वकर्मा जी ने समस्त शिक्षा मित्रों से उनकी हर समस्या का निराकरण कराने तथा प्रदेश के मुखिया तक मांग को पहुंचाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से

 साकेत पाठक ,मीनू मिश्रा, प्रतिभा पाठक ,उमेश यादव, रमेश कुमार ,राकेश यादव ,शिव शंकर यादव ,रामावध गौतम, रामाधार गौतम ,जिलेदार, रामभोज ,घनश्याम ,दयाशंकर, चंद्रजीत ,धर्मेंद्र  गुप्ता, रविंदर, रामबचन,राममिलन ,बेचू, कृष्णकुमार ,रामा ,राधिका ,शबा  सहित सैकड़ों शिक्षा मित्र उपरस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments