*अम्बेडकर जयंती पर जनपद में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न क्षेत्रों में किया पैदल मार्च*
अम्बेडकरनगर। 14 अप्रैल 2026 भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर जनपद में शांति, सुरक्षा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने हेतु जिलाधिकारी श्री अनुपम शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्राची सिंह द्वारा तहसील जलालपुर एवं तहसील आलापुर के विभिन्न क्षेत्रों में पैदल भ्रमण कर फ्लैग मार्च किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने आमजन से संवाद स्थापित करते हुए उन्हें जयंती को शांतिपूर्ण एवं गरिमापूर्ण ढंग से मनाने की अपील की। पैदल मार्च के दौरान संबंधित उप जिलाधिकारीगण, क्षेत्राधिकारीगण तथा पर्याप्त पुलिस बल भी उपस्थित रहा। इस दौरान अधिकारियों द्वारा संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से कहा कि जनपद प्रशासन एवं पुलिस विभाग जयंती के अवसर पर पूर्ण रूप से सतर्क एवं सक्रिय है। सभी कार्यक्रमों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे प्रशासन का सहयोग करते हुए आपसी सौहार्द एवं भाईचारे के साथ इस पावन अवसर को मनाएं।

0 Comments