*जनपद में चलाया जा रहा है सघन वाहन चेकिंग अभियान*
अम्बेडकर नगर।16 जनवरी 2026 पुलिस अधीक्षक जनपद अम्बेडकरनगर के आदेश के क्रम में यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने व दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु दिनांक 01.04.2025 से जनपद में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें आज दिनांक 16.01.2026 को 29 वाहनो का चालान किया गया, तथा दिनाँक 01.01.2026 से अब तक 734 वाहनों का चालान किया गया,एवं आज दिनाँक 16.01.2026 को 01 वाहन से 2000 शमन शुल्क जमा किया गया । तथा 01.01.2026 से अब तक 20 वाहनों से 24100 रुपया शमन शुल्क जमा किया गया। व 03 वाहन सीज हुआ । उक्त आदेश के क्रम में ही नशे की हालत में वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध दिनांक 01.01.2026 से अब तक 650 वाहन चालकों को चेक किया गया जिनमें से 08 टेस्ट के अनुरुप पाया गया । जिसपर 80000 रुपया शमन शुल्क आरोपित किया गया। मा0 मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के आदेश के क्रम में दिनांक 01.01.2026 से 31.01.2026 तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह (जीरो फैटेलिटी माह) के रुप में मनाये जाने का निर्णय लिया गया है जिसके तहत आज दिनांक 15.01.2026 को सभी बस/ ट्रक/ आटो/ ई – रिक्शा तथा टैक्सी चालकों एवं उनके यूनियन के पदाधिकारीयों के साथ परिवहन विभाग के समन्वय से सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाना ।


0 Comments