निराला साहित्य संवाद
अम्बेडकर नगर। थाना हंसवर अन्तर्गत पुष्पा देवी पत्नी राम अशीष निवासी ग्राम काजीपुर के ससुर ने न्यायालय सिविल जज सी.डि.अम्बेडकर नगर के समक्ष 48/2015 देवीदास आदि बनाम राम अंजोर आदि का बटवारा वाद दाखिल किया जो न्यायालय द्वारा 15 मई 2024 ई. को निर्णीत हुआ और न्यायालय द्वारा आदेशित किया गया कि देवीदास प्रार्थिनी के ससुर का 1/3 अंश दो माह के अंदर बांटकर अलग कर दें दिया जाए किंतु विपक्षी गण राम अजोर,राम चन्दर, लालमणि सहजोर पुत्रगण राम प्रसाद व अनिल पुत्र बलजोर ,हिमांशु सुधांशु पुत्रगण लालमणि कल्लू मल्लू पुत्र का रामचन्दर समस्त निवासीगण ग्राम काजीपुर तहसील टांडा अंबेडकर नगर प्रार्थिनी का 1/3 अंश बिना अलग किए उक्त आबादी भूमि पर जबरदस्ती निर्माण कर रहे हैं ।मना करने पर मार-पीट, फौजदारी पर आमादा होते हैं ।यह संख्या बल में अधिक होने के कारण आए दिन प्रार्थिनी को परेशान कर रहे हैं। प्रार्थिनी के ससुर द्वारा न्यायालय अंबेडकर नगर के समक्ष हिस्सा न देने के कारण तक वाद देवीदास बनाम राम अजोर प्रस्तुत है जिसमें तारीख पेशी 26 मई 2025 नियत है। किंतु विपक्षी गण अपनी सरकसी और दबंगई के बिना पर उक्त आबादी भूमि जबरदस्ती निर्माण कर कब्जा रहे हैं। न्यायालय का आदेश की अवहेलना कर रहे हैं। प्रार्थिनी ने पुलिस अधीक्षक अंबेडकर नगर एवं थाना अध्यक्ष हंसवर से न्याय की गुहार लगाकर बंटवारा न होने तक निर्माण कार्य पर रोक लगाये जाने तथा न्यायालय के आदेश का अनुपालन करवाए जाने का निवेदन किया है।
0 Comments