Hot Posts

6/recent/ticker-posts

हर्षोल्लास के साथ मनाई गई महान सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य की जयंती सम्मिलित हुए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य


 श्याम चन्दर मौर्य जिला संवाददाता निराला साहित्य 

अंबेडकर नगर 1 मई 2025।

महान सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य के जयंती के अवसर पर जनपद अंबेडकर नगर पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य


 समाज के पिछड़े वर्ग के लोगों को मुख्य धारा में जोड़ने का कार्य कर रही है मोदी सरकार–उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 


 उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य  के राजकीय हवाई पट्टी पर आगमन पर  विधायक कटेहरी धर्मराज निषाद, जिला अध्यक्ष भाजपा त्रयंबक तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा कपिल देव वर्मा, मिथिलेश त्रिपाठी, पूर्व विधायक अनीता कमल, जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला व पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

         महान सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य की जयंती के अवसर पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जनपद अंबेडकर नगर के कटरिया याकूबपुर में आयोजित जन चौपाल कार्यक्रम में जन सामान्य को संबोधित करते हुए कहा कि जनपद अंबेडकर नगर विकास के दृष्टिकोण से निरंतर आगे बढ़ने का कार्य कर रहा है। अंबेडकरनगर का विकास कार्य सराहनीय है। उन्होंने महान सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य के जयंती के अवसर पर उन्होंने जाति जनगणना कराने के फैसले पर केंद्र सरकार का धन्यवाद किया। जिससे पिछड़े वर्ग के लोगों को मुख्य धारा से जोड़ने तथा सामाजिक न्याय मिलेगा। उन्होंने कहा कि जनहितकारी योजनाए  सौभाग्य योजना, आवास योजना, आयुष्मान गोल्डन कार्ड योजना, शौचालय, कन्या सुमंगला योजना, वृद्धा/ विकलांग पेंशन योजना, एवं अन्य विभिन्न जनहितकारी  योजनाओं के क्रियान्वयन में मोदी सरकार ने वंचितों को मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य किया है। सबका साथ, सबका विकास, सबका संवाद, सबका विश्वास के मूल थीम पर सरकार ने गरीबों के उत्थान एवं भलाई के लिए निरंतर कार्य कर रही है। किसानों के उत्थान, शिक्षा, चिकित्सा, युवाओं के उत्थान के लिए समर्पित सरकार ने सभी वर्गों को एक साथ लेकर समाज हित में निरंतर कार्य कर रही है, जिससे हमारे देश की सभी वर्गों का विकास हो रहा है। 

       इस अवसर पर सदस्य विधान परिषद  हरिओम पांडेय,  विधायक कटेहरी धर्मराज निषाद, भाजपा जिला अध्यक्ष  त्र्यंबक तिवारी, नारायण फाउंडेशन की संरक्षक विवेक मौर्य द्वारा भी जन चौपाल को संबोधित किया गया एवं उप मुख्यमंत्री ने जनपद में 341 स्वयं सहायता समूहो को सीसीएल के रूप में बैंक से ऋण का 51150000 रुपए डेमो चेक प्रदान किया गया, जिससे 3717 दीदियां लाभान्वित हो रही हैं। 239 स्वयं सहायता समूहो को रिवाल्विंग फंड एवं सीआईएफ के रूप में धनराशि 29970000 रुपए डेमो चेक के माध्यम से वितरण किया गया। जिससे 2607 दीदियां लाभान्वित हो रही हैं। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री द्वारा तीन लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास की चाभी प्रदान किया है गया तथा दो लाभार्थीयो को मुख्यमंत्री आवास का स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। इसी के साथ विभिन्न लाभार्थियों को मनरेगा से बकरी आश्रय स्थल शेड प्रमाण पत्र, मनरेगा पशु आश्रय स्थल शेड प्रमाण पत्र, मनरेगा जॉब कार्ड प्रदान किया गया।

      इसके उपरांत उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा विभिन्न विभागों बाल विकास एवं पुष्टाहार, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, ग्राम्य विकास विभाग, कृषि विभाग, उद्यान विभाग, उद्योग विभाग, उत्तर प्रदेश जल निगम ग्रामीण आदि द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी/स्टालों का अवलोकन किया गया तथा योजनाओं के प्रगति की जानकारी ली गई। इस दौरान उन्होंने उद्यान विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्ननय योजना के अंतर्गत विकासखंड अकबरपुर निवासी संतोष कुमार वर्मा को आयल मिल की स्थापना हेतु 8.45 लाख रुपए का अनुदान चेक तथा जितेंद्र कुमार को बेकरी उद्योग की स्थापना पर 3.50 लाख रुपए का अनुदान का चेक प्रदान किया तथा जिला उद्यान अधिकारी को प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना से अधिक से अधिक लाभार्थियों को लाभान्वित करने एवं उद्योग में सोलर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर  उप मुख्यमंत्री द्वारा गर्भवती महिलाओं को पोषण पोटली प्रदान कर गोद भराई की गई।

     इस अवसर पर  जिला पंचायत अध्यक्ष श्यामसुंदर वर्मा उर्फ साधु वर्मा, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष मिथिलेश त्रिपाठी , नगर पालिका अध्यक्ष अकबरपुर चंद्रप्रकाश वर्मा सहित अन्य जन प्रतिनिधिगण एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

        उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश केशव प्रसाद मौर्य द्वारा सर्किट हाउस में विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित किया गया। जिसमें  उपमुख्यमंत्री ने समस्त खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया की समस्त पात्र लाभार्थियों को आवास योजना से संतृप्त किया जाए तथा प्रधानमंत्री आवास योजना/मुख्यमंत्री आवास योजना की सूची जनप्रतिनिधियों  को उपलब्ध कराया जाए। सुनिश्चित किया जाए की कोई भी पात्र लाभार्थी आवास योजना से वंचित न रहे। उन्होंने समस्त अमृतसरो में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, जिससे पशु पक्षियों को गर्मी में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके। सभी योजनाओं को बेहतर एवं पारदर्शी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजनाओं से प्रत्येक पात्र लाभार्थी को लाभान्वित किया जाए। इस अवसर पर अधिशाषी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, जिला उद्यान अधिकारी, समस्त खंड विकास अधिकारी,समस्त जिला मिशन प्रबंधक एनआरएलएम सहित जिला ग्राम्य  विकास अभिकरण, स्वतः रोजगार एवं श्रम रोजगार से संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments