![]() |
*रात्रि में ग्राम सभा की सीमा पर पत्थर लगाने पहुंचे लेखपाल, ग्रामीणों की आपत्ति पर दिन मे ग्राम सभा की सीमा पर लगा पत्थर*
निराला साहित्य संवाद,
अम्बेडकर नगर। तहसील आलापुर अन्तर्गत ग्राम सभा रूढ़ी, खजुरिया , ख्वाजा पुर की सीमा पर कियरवा तालाब में पत्थर लगाने हेतु 27 अप्रैल 2025 कों रात्रि में अपराह्न 8.00 बजे के बाद क्षेत्रीय लेखपाल सहयोगी लेखपाल के साथ नाप कर रहे थे। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि मौके पर क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा सीमा पर पत्थर लगाने हेतु जमीन की माप किया जा रहा है। जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों द्वारा रात्रि में ग्राम सभा की सीमा पर पत्थर लगाने पर आपत्ति दर्ज कराते हुए दिन में जमीन की माप कर पत्थर लगाने की मांग किया गया। लेखपाल द्वारा कहा गया कि जिलाधिकारी का निर्देश है पत्थर लगाने का। रात्रि में ग्राम सभा की सीमा पर माप कर पत्थर लगाने पर ग्रामीणों द्वारा आपत्ति जताई गई तथा सभी ग्रामीण अपने अपने घर चलें गये। अंततः क्षेत्रीय लेखपाल रात्रि में पत्थर न लगा कर वापस चलें गये। पुनः दूसरे दिन 28 अप्रैल 2025 को दिन में लेखपाल द्वारा ग्राम सभा की सीमा पर पत्थर लगवाया गया। क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा रात्रि में पत्थर लगाने का कार्य सम्बन्धित गांवों में चर्चा का विषय बना रहा।
0 Comments