Hot Posts

6/recent/ticker-posts

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा ईदगाह का किया गया निरीक्षण

 

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा ईदगाह का किया गया निरीक्षण

अंबेडकर नगर।  31 मार्च 2025 ईद उल फितर त्यौहार के मद्देनजर कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाये रखने के लिए जिलाधिकारी अविनाश सिंह, पुलिस अधीक्षक केशव कुमार, नगर पालिका अध्यक्ष नगर पालिका परिषद अकबरपुर, उप जिलाधिकारी अकबरपुर, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद अकबरपुर एवं अन्य अधिकारियो द्वारा पुलिस बल के साथ तहसील अकबरपुर के अंतर्गत ईदगाह का निरीक्षण किया गया। ईदगाह पर मुस्लिम समुदाय द्वारा ईद की नमाज पढ़ी गई।जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा मुस्लिम भाइयों के साथ गले मिलकर ईद की बधाई दी गई। मौके पर शान्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था ठीक पाई गई।रमजान के पाक महीने के बाद आज  ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जा रहा है।  जिलाधिकारी अविनाश सिंह तथा पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने जनपद वासियों को ईद की बधाई दी है।इस दौरान उन्होंने कहा कि मुबारक दिन पर हम सब पर अपनी रहमतों की बारिश करें और  सुख, शांति एवं समृद्धि आए।"

जिलाधिकारी ने भारत की सांस्कृतिक एकता को रेखांकित करते हुए कहा, "भारत एक महान देश है, जहां विभिन्न धर्मों और संप्रदायों के बीच प्रेम, सौहार्द्र और सहिष्णुता अनुकरणीय है। यहां सभी लोग एक-दूसरे के त्योहारों में शिरकत करते हैं और आपसी सम्मान के साथ खुशियां बांटते हैं। यही हमारी ताकत है, जो प्रदेश और देश को मजबूत बनाती है। इस मौके पर जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है ।

Post a Comment

0 Comments