के मौके पर श्रद्धापूर्वक याद किए गए जय राम जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामनगर के संस्थापक पूर्व प्रमुख स्वर्गीय राम सहाय गुप्ता
पूर्व प्रमुख राम सहाय गुप्ता की पुण्यतिथि के मौके पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में जरूरतमंदों को निःशुल्क वितरित किए गए कंबल
अम्बेडकर नगर। जयराम जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राम नगर के संस्थापक पूर्व प्रमुख स्वर्गीय राम सहाय गुप्ता के पुण्य तिथि के अवसर पर मुख्य अतिथि समाजसेविका वरिष्ठ भाजपा नेत्री डॉक्टर पूनम राय, विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला मंत्री भाजपा नेता राजाबाबू गुप्ता, अध्यक्षता कर रहे अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता, रामनगर ब्लॉक व्यापार मंडल अध्यक्ष माया अग्रहरि एवं विद्यालय की प्रबंधक मीरा देवी गुप्ता पूर्व प्रबंधक प्रमोद गुप्ता, कांग्रेस नेता राजीव कुमार गुप्ता समेत सभी मौजूद लोगों ने स्वर्गीय राम सहाय गुप्ता के चित्र एवं प्रतिमा तथा पूर्व मंत्री स्वर्गीय स्वर्गीय जयराम वर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। जरूरत मंदों को निःशुल्क कम्बल का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि डॉक्टर पूनम राय ने कहा कि स्वर्गीय रामसहाय गुप्ता सादगी के प्रतीक थे। विशिष्ट अतिथि राजा बाबू गुप्ता एवं माया अग्रहरि ने कहा कि ग्रामीणांचल में शिक्षा की लौ जलाने में रामसहाय गुप्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही।अध्यक्षता कर रहे शिवकुमार गुप्ता ने राम सहाय गुप्ता के जीवन वृतांत पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला।कार्यक्रम आयोजक पूर्व प्रबंधक प्रमोद कुमार गुप्ता ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।उक्त मौके पर डॉक्टर अखिलेश त्रिपाठी, प्रभाकर मिश्र,अखिलेश कुमार यादव, वीरेंद्र कुमार यादव, रमाकांत यादव, सोहेल आजम सिद्दीकी, वेद प्रकाश गुप्ता, रामवती यादव, संजय कनौजिया, साद सिद्दीकी, चन्द्र प्रकाश त्रिपाठी,रामकिशन यादव, दिवाकर मिश्र,मंतराम यादव,रईस अहमद, जावेद अहमद समेत अनेकों लोग मौजूद रहे।
0 Comments