Hot Posts

6/recent/ticker-posts

राजेश चौधरी जद यू जिला संयोजक बने


बैठक में पार्टी के विस्तार, सदस्यता अभियान पर जोर

बस्ती। रविवार को जनता दल यूनाइटेड की बैठक दीवानी कचहरी के निकट स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर पूर्व जिलाध्यक्ष रविन्द्र कुमार चौधरी एडवोकेट की अध्यक्षता में सम्पन हुई। मण्डल प्रभारी  रजनीश पटेल और पूर्व प्रदेश सचिव प्रवीण चौधरी ने संगठन के विस्तार और सदस्यता बढाने पर जोर दिया। कहा कि बिहार राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मजबूत मार्ग दर्शन में यूपी में जद यू का विस्तार किया जा रहा है। इसी कड़ी में राजेश चौधरी को जिला संयोजक, कृष्ण लाल वर्मा को सह संयोजक नामित किया गया।

बैठक में अश्विनी कुमार राजभर, द्वारिका प्रसाद चौधरी, अजीत पासवान, सोनू     चौधरी, अजीत पासवान, सोनू चौधरी, नीतीश कुमार, अजय चौधरी, कृष्णालाल वर्मा, बरसाती यादव, अजीत चौधरी, धर्मवीर चौधरी, आशुतोष चौधरी, घनश्याम चौधरी आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments