पुलिस द्वारा चौपाल लगाकर छात्राओं, एवं महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर किया गया जागरूक
निराला साहित्य संवाद,
अम्बेडकर नगर। 3 फरवरी 2026 माननीय मुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार की महत्वकांक्षी योजना “मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के अन्तर्गत महिला सशक्तिकरण हेतु विशेष अभियान के अंतर्गत जनपदीय पुलिस द्वारा ग्राम/कस्बा/मोहल्ला/शिक्षण संस्थानों इत्यादि पर भ्रमण/चौपाल लगाकर छात्राओं/बालिकाओं एवं महिलाओं को उनके अधिकारों, वूमेन पावर हेल्पलाइन-1090, यूपी-112, विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर किया गया जागरूक।मिशन शक्ति 5.0 के तहत थाना हंसवर द्वारा जैनुद्दीनपुर में महिलाओं एवं बालिकाओं को चौपाल लगाकर विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों वीमेन पावर लाइन,1090,पुलिस आपातकालीन सेवा-112 ,सी०एम० हेल्प लाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा हेल्प लाइन-102, एम्बुलेंस सेवा-108, महिला हेल्प लाईन-181, साईबर क्राईम हेल्प लाईन 1930 आदि के बारे मे पंपलेट बांटकर जागरूक किया गया। मिशन शक्ति फेज,5.0 के तहत थाना बेवाना में मिशन शक्ति टीम द्वारा ग्राम रायपुर अहेथा पंचायत भवन महिलाओं / बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112 ,सी०एम० हेल्प लाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा हेल्प लाइन-102,महिला हेल्प लाईन-181, साईबर क्राईम हेल्प लाईन 1930 आदि के बारे मे पंपलेट बांटकर जागरूक किया गया। मिशन शक्ति 5.0 के तहत थाना अहिरौली में रामदेव जनता इंटर कॉलेज में जन चौपाल लगाकर महिलाओं एवं बालिकाओं को चौपाल लगाकर विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों वीमेन पावर लाइन,1090,पुलिस आपातकालीन सेवा-112 ,सी०एम० हेल्प लाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा हेल्प लाइन-102, एम्बुलेंस सेवा-108, महिला हेल्प लाईन-181, साईबर क्राईम हेल्प लाईन 1930 आदि के बारे मे पंपलेट बांटकर जागरूक किया गया।मिशन शक्ति फेज,5.0 के तहत थाना बसखारी मिशन शक्ति टीम द्वारा मौजूद लोगो को विभिन्न योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, उ०प्र० राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, वन स्टाप सेन्टर, महिला शक्ति केन्द्र योजना के बारे में जागरूक किया गया। माननीय मुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार की महत्वकांक्षी योजना “मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के अन्तर्गत आज दिनांक 03.02.2026 को नारी सुरक्षा/नारी सम्मान/नारी स्वावलंबन के प्रति जनपद अम्बेडकरनगर में महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिजित आर.शंकर के निर्देशन में "मिशन शक्ति 5.0" अभियान के अन्तर्गत जनपद के सभी थानों द्वारा प्रमुख बाजारों, कस्बा,चौराहों, स्कूलों/कॉलेजों, धार्मिक स्थलों में तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर महिला पुलिस कर्मियों द्वारा विभिन्न विभागों की योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, उ०प्र० राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, पी०एम० सम्मान निधि योजना, वन स्टाप सेन्टर, आयुष्मान योजना, सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना, महिला शक्ति केन्द्र योजना, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना, तथा पुलिस विभाग से संबंधित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112 ,सी०एम० हेल्प लाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा हेल्प लाइन-102, एम्बुलेंस सेवा-108, महिला हेल्प लाईन-181, साईबर क्राईम हेल्प लाईन 1930 आदि के बारे मे पंपलेट बांटकर जागरूक किया गया।

0 Comments