*बी.एन.के.बी. पी.जी. कॉलेज द्वारा ग्राम ऊंचेगांव में महिला सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया*
अम्बेडकर नगर। 23 मार्च 2025 को राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई, बी.एन.के.बी. पी. जी. महाविद्यालय द्वारा आयोजित विशेष शिविर के अंतर्गत चयनित ग्राम ऊंचेगांव में महिला सुरक्षा विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को उनकी सुरक्षा, अधिकारों एवं आत्मरक्षा के उपायों के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण, कानूनी अधिकार, हेल्पलाइन नंबर (1090, 181, 112, 1098) और आत्मरक्षा तकनीकों पर चर्चा की गई। महिला थानाध्यक्ष शिवांगी त्रिपाठी ने महिलाओं को जागरूक करते हुए उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सुरक्षा उपायों की जानकारी दी।
कार्यक्रम में ग्राम की बालिकाओं व महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और किसी भी प्रकार की हिंसा या शोषण के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया गया।
0 Comments