सड़क सुरक्षा अभियान के तहत यातायात पुलिस अंबेडकरनगर द्वारा कार्यशाला का किया गया आयोजन
अम्बेडकर नगर। सड़क सुरक्षा अभियान के तहत यातायात पुलिस अंबेडकरनगर द्वारा A.K. पब्लिक स्कूल, तमसा मार्ग,अकबरपुर, में TSI जय बहादुर यादव द्वारा कार्यशाला का आयोजन किया गया और छात्र-छात्राओं को यातायात के नियमों के पालन करने हेतु जागरूक किया गया।
यातायात कार्यशाला में छात्र-छात्राओं को निम्नलिखित दिशा-निर्देशों के बारे में जानकारी दी गई तथा इनका स्वयं पालन करने और अन्य लोगों को भी यातायात नियमों के पालन करने हेतु प्रेरित करने के लिए अनुरोध किया गया । सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी,सड़क पर चलने वाले हर व्यक्ति को यातायात संकेतों और चिन्हों की जानकारी होनी चाहिए।
लाल बत्ती पर रुकें, पीली बत्ती पर सतर्क रहें, और हरी बत्ती पर आगे बढ़ें। सुरक्षा उपकरणों का उपयोग:
दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अनिवार्य रूप से पहनें। चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का उपयोग करें।वाहन की गति सीमा
निर्धारित गति सीमा का पालन करें।
अधिक गति के कारण दुर्घटना होने की संभावना बढ़ जाती है। मोबाइल का प्रयोग वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें।
यदि आवश्यक हो तो वाहन को किनारे पर रोक कर बात करें। नशे में वाहन न चलाएं:
शराब या नशीले पदार्थों का सेवन करने के बाद वाहन चलाना कानूनी अपराध है और यह जानलेवा हो सकता है। यात्री सुरक्षा,
ओवरलोडिंग न करें और वाहन में बैठे सभी यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।
बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष ध्यान दें।लेन अनुशासन,
हमेशा अपनी लेन में वाहन चलाएं।गलत दिशा में वाहन चलाने से बचें। ज़ेब्रा क्रॉसिंग पर रुकें,पैदल यात्रियों को सड़क पार करने के लिए प्राथमिकता दें। वाहन की नियमित जाँच,वाहन के ब्रेक, टायर, लाइट्स और अन्य उपकरणों की समय-समय पर जाँच करवाएं। इमरजेंसी नंबरों की जानकारी:
सड़क दुर्घटना या अन्य इमरजेंसी में पुलिस (112), एंबुलेंस (108), और फायर ब्रिगेड के नंबरों का उपयोग करें। प्रदूषण नियंत्रण,
अपने वाहन का प्रदूषण जांच प्रमाणपत्र समय-समय पर अपडेट करवाएं।यातायात पुलिस का सहयोग,यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें और उन्हें सहयोग दें। यह दिशा-निर्देश सभी नागरिकों के लिए सड़क पर सुरक्षित और सुगम यातायात सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक हैं।
0 Comments